Breaking News :
>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“भाजपा पर कोई भी भ्रष्टाचार साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा” : राजनाथ सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, अमरोहा। खराब मौसम के बीच भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमरोहा पहुंच गए। यहां नौगावां सादात के जब्दा गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार लोगों को मदतान नहींं करना बल्कि यूपी का भविष्य तय करना है। सबसे बड़ा दान मतदान होता है। कोई व्यक्ति मतदान से न छूटे, इसका आप सभी को ध्यान रखना है। यूपी का भविष्य लिखने की जिम्मेदारी आपकी है। आपने दिल्ली में साढे़ सात साल तो यूपी में पांच साल काम करते भाजपा को देखा है। सपा, बसपा, कांग्रेस में भ्रष्टाचार रहा, उनके मंत्री जेल तक गए। भाजपा पर कोई भी भ्रष्टाचार साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा।भ्रष्टाचार को लेकर राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र किया। कहा-राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए खुद भ्रष्टाचार से परेशान थे। वह सरकारी सिस्टम से परेशान थे।

मौसम का सीना चीरकर आया हूं अमरोहा : रक्षामंत्री  

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भाषण सुनकर जनसभा में आई जनता में जोश आ गया। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर रक्षामंत्री बोले-शांत रहो, फिर मैं कैसे बोलूंगा। बोले-मौसम खराब है। मौसम का सीना चीरकर आपके बीच आया हूं। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखा। महिलाओं को सुरक्षा दी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की चुनौती स्वीकार किया। किसान सम्मान निधि सभी को पूरी मिलती है। छह हजार सीधे खाते में जा रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि पूरा सिस्टम ही बदल दिया। सपा, बसपा सरकार में गुंडे, माफिया, भ्रष्टाचारी के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। सड़क पर घूमते हैं। हमारी सरकार में गुंडे सीने के बटन खोल कर सड़क पर नहीं आ सकते। कानून व्यवस्था दुरुस्त होना विकास की पहली शर्त होती है।

भाजपा आंखों में धूल नहीं झोंकती, आंख से आंख मिलकर करती है बात : रक्षामंत्री

रक्षामंत्री बोले, हमारे सरकार में गुंडे खुद थानों में पहुंच रहे हैं। जेल में हैं। गांव गरीब किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, महिलाओं का सम्मान व बेरोजगार नौजवान, हमने इन चारों बातों का ध्यान रखा है। अटल जी की सरकार में ही हमने सड़कों का विकास करना शुरू कर दिया था। केंद्र व प्रदेश सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने जनता की आंखों में धूल झोकी है। भाजपा जनता की आंखों में आंखे डालकर बात करती है।

सपा के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वह लाल पोटली हाथ में लेकर घूम रहे हैं।अब उन्हें पोटली का सहारा है। प्रधानमंत्री ने आजादी के बाद किसान सम्मान निधि दी। किसानों का ध्यान रखा। महिलाओं का ध्यान किसी ने नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री ने ध्यान दिया। हर घर में गैस सिलिंडर देने का काम किया, पहले गांव में कच्चे मकान दिखाई देते थे। प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया, तो हर सिर पर पक्की छत दी। महिलाएं पहले पानी लेने घर से बाहर जाती थीं। पीएम ने हर घर नल व जल पहुंचाया। 

भाजपा सरकार आने के बाद से यूपी में कानून का शासन है। यहां विकास योगासन है। 84 योगासन होते हैं, यूपी में विकास 83 योगासन कर रहा है। विरोधियों के लिए केवल एक आसन छोड़ा है, जिसे शीर्षासन कहते हैं। जाति पंथ व मजहब के आधार पर बांट कर वो लोग सरकार चलाते हैं। भाजपा देश को बंटने नहीं देगी, हम समाज को तोड़ कर राजनीति नहीं करेंगे। राहुल गांधी संसद में बोल रहे थे, भाजपा की नीति गलत है। वह भूल रहे हैं कि कांग्रेस के शासन के समय चीन पाकिस्तान की दोस्ती थी। संसद में खडे़ होकर देश की जनता को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। आतंकवाद पर हमने काबू पाया है। जम्मू में धारा 370 खत्म करने का संकल्प जनसंघ ने 1951 में ले लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!