Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
देशपर्यावरण

स्पर्श गंगा अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

स्पर्श गंगा अभियान के तहत “हिमरत्न परिवार वाराणसी” ने अर्पित फॉउन्डेशन के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, वाराणसी। १५ सितम्बर, २०१९, रविवार। आज रविवार, १५ सितम्बर को स्पर्श गंगा अभियान के तहत ” हिमरत्न परिवार वाराणसी” ने अर्पित फॉउन्डेशन के साथ मिलकर एक स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वच्छता अभियान में अर्पित फॉउन्डेशन व हिमरत्न परिवार से जुड़े समाजसेवियों के साथ साथ काशी योगा केंद्र के बच्चो द्वारा पार्क की सफाई की तथा पार्क की दीवार पर पेन्ट(रंग) किया गया, जिससे पार्क को स्वच्छ व दीवारो को सुन्दर रूप दिया गया। इस अभियान में क्षेत्रवासियों का सहयोग सराहनीय रहा। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों से पार्क को हमेशा स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने की अपील की गई। गुरु धाम वाराणसी के निवासियों ने भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की उत्तराखण्ड प्रदेश संयोजिका, श्रीमती हनी पाठक ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा, “मै धन्यवाद करना चाहुँगी, हिम रत्न परिवार का और श्री ज्ञान प्रकाश व्यास, अभिषेक पाण्डे व काशी योगा केंद्र के बच्चो का तथा गुरुधाम, वाराणसी के निवासियों का, जिन्होंने इस स्पर्श गंगा अभियान को आगे बढ़ाया।”
विदित रहे कि स्पर्श गंगा अभियान के माध्यम से उत्तराखंड के साथ साथ, देश के विभिन्न शहरों में स्वच्छता अभियान व अन्य समाजसेवी अभियान चलाये जाते हैं। आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती हानि पाठक, महेश पाठक, अभिषेक पाण्डे, ज्ञान प्रकाश व्यास के साथ ही, अनेक स्थानीय निवासी एवं काशी योगा केंद्र के बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!