Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन
देश

देश का अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफि‍क चालान – ६,५३,१०० रुपए

आकाश ज्ञान वाटिका। उड़ीसा के संबलपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा संबलपुर में विभिन्न ट्रैफि‍क नियमों का उल्‍लंघन करने पर एक ट्रक के चालक और मालिक पर 6 लाख ५३ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि यह चालान बीते 10 अगस्त को काटा गया था। नगालैंड में पंजीकृत एक ट्रक का संबलपुर में परिवहन कार्यालय की प्रवर्तन टीम द्वारा उस वक्‍त चालान किया गया था, जब इस वाहन को कई यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ट्रक के मालिक की पहचान नागालैंड के फेक टाउन की बेथेल कॉलोनी निवासी शैलेश शंकर लाल गुप्ता के रूप में हुई है और चालक दिलीप कर्ता झारसुगुड़ा का रहने वाला है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, आरटीओ ने उस पर बिना रोड टैक्स के वाहन चलाने, बिना वाहन बीमा, वायु और ध्वनि प्रदूषण का उल्लंघन करने और मालवाहन पर यात्रियों को ले जाने के नियमों का उल्‍लंघन करने के तहत चालान काटा। इसके अलावा वाहन ने परमिट शर्तों का भी उल्लंघन किया था।

 

चालान का विवरण निम्नवत है:

  • जनरल ऑफेन्स                                                : १००/=
  • नियमों का उलंघन/बाधा डालना                       : ५०० /=
  • सामान ढोने वाले ट्रक में यात्रियों को ले जाना     : ५००० /=
  • वायु एवं ध्वनि प्रदूषण नियमों का उलंघन          : १००० /=
  • परमिट की शर्तों का उलंघन                             : ५००० /=
  • बिना इन्सुरेंस के ट्रक चलाना                            : १००० /=
  • बिना टैक्स (२१-७-२०१४ से ३०-९-२०१९ तक ) : ६,४०,५०० /=
    कुल चालान राशि : ६,५३,१०० /= (छः लाख त्रेपन हजार एक सौ रुपए मात्र)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!