Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

देहरादून में शीघ्र ही जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति, कम होगी गढ़वाल व कुमाऊँ की दूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, देहरादून। देहरादून में जल्द ही जाम की समस्या से मुक्ति मिलने की संभावना जगी है। केंद्र सरकार ने देहरादून में 115 किमी लंबी रिंग रोड के निर्माण के लिए फिजिब्लिटी सर्वे को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

साथ ही केंद्र ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के बीच दूरी व समय कम करने के लिए 42.50 किमी लंबे नजीबाबाद-अफजलगढ़ बाईपास को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बनने से गढ़वाल व कुमाऊं की दूरी 20 किमी कम होगी तथा आवागमन में लगभग 45 मिनट की बचत होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में भेंट की।

इस दौरान उन्होंने देहरादून में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। बताया गया कि रिंग रोड में प्रस्तावित देहरादून-पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से को भी शामिल किया जाएगा।

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी 1100 एकड़ भूमि को यदि राज्य सरकार लाजिस्टिक पार्क, फल एवं सब्जी पार्क और आढ़त बाजार बनाने के लिए उपलब्ध कराती है तो इनके निर्माण पर आने वाली समस्त राशि केंद्र सरकार वहन करेगी।

इस दौरान उन्होंने मझौला से खटीमा तक चार लेन सड़क मार्ग को भी स्वीकृति प्रदान की। इससे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बरेली से भारी वाहनों एवं आमजन का आवागमन सुलभ व आरामदायक होगा। उन्होंने सितारगंज-टनकपुर मार्ग को भी चार लेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी।

केंद्रीय मंत्री ने पिथौरागढ़ से अस्कोट तक 47 किमी लंबे मोटर मार्ग को आल वेदर परियोजना की तरह स्वीकृति देने पर सहमति दी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के ऊपर व नीचे मार्ग निर्माण से भवनों व अन्य संरचनाओं को क्षति होती है तो उसकी

बैठक में अप्रैल 2023 में देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार के आयोजन को भी सहमति दी गई। इस सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त टनल मार्ग निर्माण किए जाने पर विशेषज्ञ विचार विमर्श करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आल वेदर रोड परियोजना के कार्यों में भी तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रीय सड़क एंव परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, मंत्रालय के अवर सचिव अमित घोष व उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!