Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेश

महिला से बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, नोएडा। नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी।

बता दें कि 25 हजार के इनामी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश में पुलिस की 18 टीमों ने 30 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी थी। अब उत्तर प्रदेश के मेरठ से आरोपित श्रीकांत को तीन लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पहले ऐसी सूचना थी कि आरोपित को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उसे मेरठ से अरेस्ट किया गया है।

मेरठ पुलिस को नोएडा पुलिस से इनपुट मिला था कि आरोपित मेरठ के रास्ते हरिद्वार जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ के सराय और काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग लगाई थी। वहीं श्रीकांत त्‍यागी के समर्थन में मेरठ में पंचायत की भी योजना है।

इससे पहले मंगलवार सुबह भाजपा नेता की पत्नी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। मामले में तीन अन्य करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

शासन के आदेश के बाद भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन व प्राधिकरण सख्त हो गया है। सोमवार को भंगेल में धर्मकांटा समेत अवैध मार्केट, आवास को ध्वस्त करने के लिए जमीन की पैमाइश कराई गई है। मंगलवार को ध्वस्तीकरण के आदेश आने के इंतजार में प्राधिकरण अधिकारी बैठे है। आदेश आते ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण की हीलाहवाली से सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में 300 निवासियों ने ले आउट प्लान में छेड़छाड़ कर अतिक्रमण कर रखा है। जबकि तीन सौ लोगों को वर्ष 2019 में प्राधिकरण ने नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन नोटिस देखकर प्राधिकरण भूल गया। आज तक कार्रवाई नहीं की।

श्रीकांत त्यागी के अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़ा होने लगा है। हालांकि मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कार्रवाई करने की बात कही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!