Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में जल्दी की जाएगी नर्सिंग संवर्ग के 2800 पदों पर भर्ती : डॉ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में जल्दी ही नर्सिंग संवर्ग के 2800 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को संशोधित नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग संवर्ग की वर्षवार भर्ती में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सोमवार को शासकीय आवास में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सालयों एवं मेडिकल कालेजों में सृजित नर्सिंग संवर्ग के पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में लंबे समय से रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य निरीक्षक, औषधि निरीक्षक व अन्य कार्मिकों के पद रिक्त होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखे हुए इन्हें जल्द भरने की कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशालय एवं जिला स्तर पर आइइसी के रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए।

साथ ही टीबी रोगियों की देखभाल एवं उपचार के लिए अधिक से अधिक नि-क्षय मित्र बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रहे रक्तदान महोत्सव के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य व जिला स्तर के अधिकारियों को जनजागरूकता अभियान में तेजी लाने को कहा।

अगले वर्ष समय पर हो पुस्तकों का प्रकाशन

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों को अगले सत्र के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन समय पर करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण पर चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि चिह्नित भवनों का लोक निर्माण विभाग या ग्रामीण विकास विभाग से सर्वे कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। नए भवनों की डीपीआर और मरम्मत योग्य भवनों का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेंद्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, संयुक्त सचिव जेएल शर्मा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, निदेशक सीमैट सीमा जौनसारी, प्राथमिक शिक्षा निदेशक वंदना गब्र्याल, समग्र शिक्षा अभियान अपर परियोजना निदेशक डा मुकुल सती उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं के खाते में जाएगी ड्रेस, बैग व जूते की धनराशि

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस, जूते और स्कूल बैग खरीदने के लिए धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। सभी विद्यालयों में ड्रेस में एकरूपता रखी जाएगी। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्रधानाचार्यों से संपर्क कर ड्रेस के लिए रंगों का निर्धारण करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सोमवार को अपने शासकीय आवास में विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ड्रेस, जूते और स्कूल बैग की खरीद अभिभावक स्वयं करेंगे।

इन मदों में धनराशि छात्र-छात्राओं या उनके अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से भेजी जाएगी। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेस की एकरूपता व रंग के निर्धारण के लिए राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया जाए।

।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!