Breaking News :
>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से चार लोगों की हुई मौत, मुख्यमंत्री योगी पर दु:ख जताते हुए राहत कार्य तेज करने का दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2022, मंगलवार, लखनऊउत्तर प्रदेश में बीते दिनों से हो रही वर्षा का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ के बाद अब गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्धनगर में चार लोगों की मौत पर गहरा दुख जताने के साथ अधिकारियों को राहत तथा बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में दूसरे दिन की कार्यवाही में जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर की घटना पर दु:ख जताने से साथ वहां के जिलाधिकारी तथा नोएडा के पुलिस कमिश्नर से वार्ता भी की।

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही उन्होंने वहां के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत तथा बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर के नोएडा के सेक्टर-21 में जलवायु विहार में मंगलवार सुबह नाले की निर्माणाधीन दीवार गिरने से 13 कामगार दीवार के नीचे दब गए। इस हादसे की सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच जेसीबी मदद से मलबे को हटाकर दीवार के नीचे दबे कामगार को बाहर निकाला। इस हादसे में गंभीर रूप से चार कामगारों को इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कराने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि 9 कामगारों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला गया है। जिनकी हालत स्थिर है। हादसे में घायल दो कामगार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल और दो कामगरों को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!