Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

पीड़ितों की मदद पर बोले सोनू सूद, कसम से, “यह 100 करोड़ वाली फिल्म का हिस्सा बनने से लाखों गुना अधिक संतुष्टि देने वाला होता है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के साथ गरीब, परेशान और जरूरमंद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। बीते साल से लेकर अब तक सोनू सूद हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। यही वजह है अब उन्हें गरीबों और मजदूरों का मसीहा कहा जाता है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी सोनू सूद का लगातार गरीब, जरूरमंद, मजदूरों और छात्रों की मदद करने का सिलसिला जारी है।

इन सबके बीच अब सोनू सूद ने कहा है कि जरूरमंद लोगों की मदद करना किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने से कहीं बेहतर काम है। यह बात दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कही है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह इसके जरिए फैंस से भी जुड़े रहते हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर ही लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

अभिनेता सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘आधी रात को कई सारे कॉल्स के बाद अगर आप जरूरतमंदों के लिए बेड, कुछ लोगों के लिए ऑक्सिजन इंतजाम कर पाते हैं और उनकी जान बचा पाते हैं तो कसम से… यह 100 करोड़ वाली फिल्म का हिस्सा बनने से लाखों गुना अधिक संतुष्टि देने वाला होता है। हम सो नहीं सकते जब अस्पताल के बाहर बेड के लिए लोगों की लाइनें लगी हों।’

सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए आ गए हैं। सोनू सूद ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसकी मदद से वह लोगों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयां उपलब्ध करवाएंगे।

इसकी जानकारी सोनू सूद ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।’ इस एप के जरिए सोनू जरूरतमंद लोगों को हॉस्पिटल में बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!