Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, आज 256 ऑक्सीजन सिलिंडर सिंगापुर से भारत रवाना किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने कोहराम पैदा कर दिया है। ऑक्सीजन के लिए मची हायतौबा के बीच अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान सी-17 विमान ने 24 अप्रैल को  हिंडन एयर बेस से पुणे एयर बेस के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरी और वहां से ऑक्सीजन के दो खाली कंटेनर ट्रक लोड कर गुजरात के जामनगर एयर बेस पहुंचे। हिंडन एयर बेस से 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे उड़ान भरने वाले सी-17 जेट सुबह 10 बजे पुणे पहुंची। पुणे में सी-17 जेट पर ऑक्सीजन के दो खाली टैंकर लोड किए गए। ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे मध्य प्रदेश के लिए राहत की ब़़डी खबर है कि पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस (ट्रेन)] छ: टैंकरों में 63.78 टन ऑक्सीजन लेकर बोकारो ([झारखंड)] से रवाना हो चुकी है। लिक्विड ऑक्सीजन के दो टैंकर जबलपुर और चार भोपाल को मिलेंगे।  इसके लिए भारतीय रेल ने ग्रीन कॉरिडोर का विशेषष प्रबंध किया है। भोपाल रेल मंडल ने मंडीदीप में इन टैंकरों को उतारने का प्रबंध किया है। यह टैंकर खाली होने के बाद रेल मार्ग से ही लोडिंग के लिए जाएंगे।

ऐसे में देश में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी को दूर करने के लिए भारत की मदद के लिए कई देश सामने आ रहे हैं। इस बीच सिंगापुर भारत की मदद के लिए आगे आया है। सिंगापुर से आज 256 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत रवाना किए गए हैं। इन्हें सिंगापुर वायुसेना के दो विमानों में भारत रवाना किया गया है। नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सिंगापुर के राजनयिक मिशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सिंगापुर के राजनयिक मिशन ने बताया कि मंत्री मलिकी उस्मान ने सिंगापुर वायु सेना के सी-130 में से 2 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें आज 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भारत रवाना किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!