Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मतदाता जागरूकता हेतु बनाये गये गीत ‘‘एक उंगली में कितना दम, वोट करें देखें हम’’ किया गया लांच

नए मतदाओं से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार बोले “मतदान प्रक्रिया में भाग लें – मतदाता होने पर गर्व महसूस करें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने मतदाता जागरूकता हेतु बनाये गये गीत ‘‘एक उंगली में कितना दम, वोट करें देखें हम’’ लांच किया गया। इस दौरान प्रथमबार मतदाता बने युवक/युवतियों को फोटो पहचान पत्र वितरित करने के साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले नव युवक/युवतियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित युवक/युवतियों, कैम्पस एम्बेसडर एवं कार्मिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस बेहद खास दिवस है यह दिवस हमें लोकतंत्र के प्रति हमें अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने नवयुवक/युवतियों को मतदाता पहचान पत्र वितरित करते हुए कहा, “यह फोटो पहचान पत्र अपनी पहचान के साथ ही देश के लोकतंत्र की पहचान है।” उन्होंने नये मतदाताओं से इसका प्रयोग करने तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। एक जिम्मेदार नागरिक की यही पहचान है कि वह स्वयं भी मतदान करे तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करे।

लोकतंत्र में मतदाता की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उनके द्वारा चुने गए जन-प्रतिनिधियों ही लोकतंत्र में सरकार चलाते हैं, इसलिए सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि अपनी सरकार चुनने में बढ़चढ़कर मतदान करें। उन्होंने कहा कि प्रथम बार वोटर बने ‘मिलेनियर वोटर’, कैम्पस एम्बेसडर की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वे मतदान करें तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारे देश के युवा हमारे देश का भविष्य हैं युवा जो ठान लें कुछ भी असम्भव नहीं है। उन्होंने सभी युवाओं को नशे आदि बूरी प्रवृतियों से दूर रहने तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० एस.के. बरनवाल एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा सिहं ने भी कार्यक्रम में सम्बोधन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता हेतु लगाये गए बड़े बैनर पर हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित नव युवक युवतियों, अधिकारियों, कार्मिकों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित कैम्पस एम्बेसडर समीक्षा रावत एवं सक्षम ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए गए।

कार्यक्रम में प्रथम बार वोटर बने उत्कर्ष, जानवी राणा, मौलश्री उनियाल, अखिलेश पुरोहित, महक शर्मा, पीयूष खंखरियाल, अरशद अहमद, सक्षम चौधरी, चेतन उनियाल, दीवाकर चतुर्वेदी को जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में कैम्पस एम्बेसडर समीक्षा रावत एमकेपी पीजी कालेज एवं सक्षम डीएवी पीजी कालेज को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त पेन्टिंग प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए तनीषा राइका त्यूनी, मीरा कस्तूरबा गाँधी विद्यालय कोरवा चकराता, सलूनी कश्यप डीजी कालेज सहसपुर, अजंना जीआईसी लाखामण्डल एवं मनीष चौहान को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित युवक/युवतियों सहित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न माध्यम से योगदान देने वाले सफाई कार्मिकों को मतदाता जागरूकता जैकेट एवं मास्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हेमंत बिष्ट ने किया कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ० शिव कुमार बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार जुवांठा, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, नोडल अधिकारी स्वीप/ जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी एम.एम. खान सहित सम्बन्धित अधिकारियों सहित छात्र/छात्रायें एवं सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!