Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्ड

हरीश रावत के लिए रामनगर सीट पर सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं रणजीत रावत, बागी होकर निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव

रामनगर सीट पर मामा-भांजे में होगी टक्कर

रणजीत रावत का समर्थकों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी, सभी की निगाहें रणजीत रावत के अगले कदम पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। रामनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का टिकट फाइनल होने पर अब सबकी निगाहें रणजीत रावत पर टिक गई हैं। उनके निर्दलीय या पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि रणजीत रावत अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हारने के बाद रणजीत रावत रामनगर में पूरी तरह से सक्रिय रहे हैं। लिहाजा उन्हें उम्मीद थी कि वह रामनगर से चुनाव जीतेंगे।

चर्चा है कि अगर रणजीत सिंह बागी हो सकते हैं और निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि वह 11 दावेदारों के लिए पार्टी बनाकर चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अभी उनके रामनगर निवास पर समर्थकों के साथ बैठक चल रही है। दूसरी ओर रणजीत सिंह रावत ने बताया कि जो लिस्ट जारी हुई है, वह आधिकारिक नहीं है। अधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही वह आधिकारिक बयान जारी करेंगे।

रणजीत रावत के हरीश रावत के साथ पारिवारिक संबंध होने के साथ ही पूर्ववर्ती रणजीत हरीश रावत सरकार में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार हुआ करते थे, लेकिन 2017 के बाद दोनों की राह अलग हो गई। रामनगर से हरीश रावत के चुनाव लड़ रहे हैं तो यह सीट एक वजह से भी हॉट हो गई। भाजपा के प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भांजे हैं। दोनों रिश्तेदार पहली बार आमने-सामने आ गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों में जुबानी जंग दिलचस्प होने वाली है। दोनों रिश्तेदार होने के बाद भी एक दूसरे पर शब्दों के बाण चलाते हुए दिखेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए जारी दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नाम
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में 53 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को 11 अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। जबकि छह सीटों पर माथापच्ची अब भी जारी है। नरेंद्रनगर, टिहरी, सल्ट, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की और चौबट्टाखाल। चर्चा है कि अगर रणजीत सिंह बागी हो सकते हैं और निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि वह 11 दावेदारों के लिए पार्टी बनाकर चुनाव लड़ सकते हैं।

रामनगर में मामा-भांजे में होगी टक्कर
रामनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने से अब यह हॉट हो गई। पहली बार होगा जब रामनगर सीट पर मामा-भांजा आमने-सामने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। हरीश रावत व दीवान सिंह बिष्ट आपस में मामा-भांजा हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा भले ही घोषित न हुआ हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस समय कांग्रेस के लिए पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में हरीश रावत के चुनाव लड़ने या लड़ाने को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। रामनगर सीट पर हरीश रावत समर्थक पहले ही माहौल बनाने में लगे हुए थे। यह बात अलग है कि हरीश रावत के लिए रामनगर सीट पर रणजीत रावत ही सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!