Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
मनोरंजन

आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ के प्रमोशन में लगी है सोनम कपूर

सोनम ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ लाल रंग का कुर्ता पहना था

आकाश ज्ञान वाटिका। सोनम कपूर का फैशन और स्टाइल से रोमांस किसी से छिपा नहीं है। चाहे वह इंटरनैशनल रेड कार्पेट पर हों या फिर कैज़ुअल आउटिंग, सोनम को फैशन स्टेटमेंट बनाना बखूबी आता है। इस 34 साल की एक्ट्रेस की खूबी यह है कि वह किसी भी तरह के फैशन एक्सपेरिमेंट से घबराती नहीं हैं। साथ ही वह नए-नए ब्रैंड, लेबल्स और स्टाइल अपनाती रहती हैं। यह कहना बिल्कुल ग़लत नहीं होगा कि सोनम कपूर का वॉर्ड्रोब पूरे बॉलीवुड में सबसे दिलचस्प है।

फिल्मों में अपने उम्दा काम के अलावा इस एक्ट्रेस को फैशन स्टाइल आइकन के तौर पर भी देखा जाता है। सोनम कपूर आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ के प्रमोशन में लगी हैं और साथ ही वह अपने एक से एक लुक से फैन्स को इम्प्रेस भी कर रही हैं।

प्रमोशन्स के दौरान सोनम का एक लुक काफी पसंद किया गया। सोनम ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिज़ाइन किया हुआ लाल रंग का कुर्ता पहना था। यह लाल कुर्ते सोनम पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस कुर्ते की आस्तीनों में गोटा-पत्ती का काम काम है।

सानम ने इस कुर्ते को रेड पलाज़ो के साथ स्टाइल किया था। साथ ही लाल रंग काम वाली जूतियां और बड़े एथनिक इयररिंग्स के साथ उनका लुक पूरा हुआ था।

कुर्ता पहली नज़र में काफी सिम्पल लग रहा था लेकिन अगर आप ग़ौर से देखें तो इसके स्टाइल में एक दिलचस्प ट्विस्ट है। इस कुर्ते के साथ पोटली बैग भी जुड़ा हुआ है। इस पोटली को कुर्ते के साथ इस तरह जोड़ा गया कि देखने में लगे कि यह कंधों पर लटका हुआ है।

यह स्टाइल बिल्कुल नया है और फेस्विट सीज़न बड़े काम की चीज़ भी है। यह स्टाइल आप को बड़े और भारी दुप्पटों से भी छुटकारा दिला सकता है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!