Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
आर्थिक गतिविधियाँदेश

ऑयल कंपनी सऊदी अरामको के तेल कुओं पर ड्रोन हमले का असर दिख रहा है पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर

आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत बिक रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका। दिग्गज ऑयल कंपनी सऊदी अरामको के तेल कुओं पर ड्रोन हमले का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिख रहा है। हमले के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति में गिरावट आने से क्रूड ऑयल की कीमत में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई थी। क्रूड ऑयल का दाम बढ़ जाने का प्रभाव अब भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है। हालांकि, जल्द ही वैश्विक तेल आपूर्ति के पटरी पर आने के संकेतों से क्रूड ऑयल की कीमतें अब थोड़ी कम हुई हैं। 18 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बजट के बाद सबसे अधिक बढ़ोत्‍तरी हुई है।

उधर सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। अर्थात आपको आज पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होगी। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस कीमत बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे की भारी तेजी के साथ 72.42 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 24 पैसे की भारी बढ़ोत्तरी के साथ 65.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 25 पैसे की बढ़त के साथ 75.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 24 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 68.23 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मायानगरी मुंबई की बात करें, तो यहां पेट्रोल 25 पैसे की भारी बढ़त के साथ 78.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 24 पैसे की बढ़त के साथ 69.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 27 पैसे की बढ़त के साथ 75.26 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 26 पैसे की बढ़त के साथ 69.57 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे क्षेत्र नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 20 पैसे की बढ़त के साथ 74.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डी़जल 24 पैसे की बढ़त के साथ 66.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 20 पैसे तेज होकर 72.47 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 20 पैसे तेज होकर 65.16 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!