Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

माँ-बाप की भक्ति से ही मिलती है शक्ति : “कांवड़ में माँ-बाप को लेकर हरिद्वार पहुँचा बेटा”

धर्म, आस्था, श्रद्धा, विश्वास, भक्ति का संगम है कांवड़ यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, हरिद्वार। धर्म, आस्था, श्रद्धा, विश्वास, भक्ति संग आध्यात्मिक शक्ति के मिलन का पर्व है, कांवड़ मेला यात्रा। श्रावण मास में दो सप्ताह चलने वाली यात्रा में शिव भक्त धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कांवड़ में गंगा जल भरकर अपने गंतव्य तक जाते हैं। इसी क्रम में माता-पिता को कांवड़ पर बैठाकर गाजियाबाद से विकास गहलोत पैदल हरिद्वार पहुँचे हैं।

गाजियाबाद के विकास गहलोत ने माता-पिता से अपना दर्द छुपाने के लिए उनकी दोनों की आंखों पर पट्टी बांधी हुई है। चिलचिलाती धूप और सैकड़ों किलोमीटर के सफर की परवाह किए बगैर माता-पिता को कांवड़ पर बैठाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकले विकास की हर कोई तारीफ कर रहा है, चारों तरफ वाहवाही हो रही है।

इतनी लम्बी एवं कठिन कांवड़ यात्रा के दौरान उनका दर्द देख माता-पिता विचलित न हों, इसके लिए विकास गहलोत ने अपने माता-पिता की आंखों पर कपड़ा बाँध रखा है।

विकास गहलोत के अनुसार उनके माता-पिता की कांवड़ यात्रा करने की इच्छा थी, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में इतनी लम्बी कांवड़ यात्रा कर पाना संभव नहीं था लेकिन एक मातृ-पितृ भक्त, श्रद्धालु एवं आस्था एवं संस्कारों से भरा विशाल हृदय बेटे ने अपने माँ-बाप की इच्छा को पूर्ण कर बहुत बड़ा पुण्य कमाने के साथ ही हम सब के लिए एक प्रेरणाप्रद पथ प्रदर्शित किया है। विकास के मन में काफी पहले से अपने माता-पिता को कावड़ यात्रा कराने की इच्छा थी।
निश्चित तोर पर विकास गहलोत ने यह सिद्ध कर दिया है कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा व भक्ति नहीं हो सकती है।

कांवड़ ले जाने के लिए धार्मिक मान्यताओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। शुभ मुहुर्त में कांवड़ को गंगा जल में स्नान कराकर पूजा अर्चना करने के बाद उठाया जाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान कई वस्तुओं को निषेध किया गया है। कांवड़ ले जाते वक्त पूर्ण सात्विक रूप से ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है। साथ ही कई प्रकार के मार्ग में निषेधों से बचना पड़ता है। कांवड़ मार्ग में शौच आदि से निवृत्त होने के बाद पूर्ण शुद्धि करने पर ही कांवड़ को पुन: उठाना पड़ता है। कांवड़ को एक बार कंधे पर रखने के बाद जमीन पर नहीं रखना होता, विश्राम के दौरान या लघु शंका, शौच आदि कर्मों के साथ ही भोजन, नाश्ता आदि करने पर कांवड़ को स्टैंड पर रखना होता है। यात्रा के दौरान शिव का गुणगान करना होता है। अपशब्द या गलत आचरण से बचना होता है। मांस, मदिरा व मद्य पदार्थों का पूरी तरह निषेध होता है। यात्रा में गुलर के पेड़ का विशेष निषेध माना जाता है। इसी प्रकार बिना किसी को पैसे दिए यात्रा में कोई सामान नहीं लिया जाता। बिना पैसे दिए भोजन आदि करना, इस आस्था के खिलाफ समझा जाता है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!