Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो आगे बढ़ने के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी तेज होता जा रहा है। इसी बीच मेकर्स ने मिड-वीक एविक्शन का ऐलान कर दर्शकों को चौंका दिया। इस फैसले के बाद एक कंटेस्टेंट का बिग बॉस के घर का सफर अचानक खत्म हो गया।

कौन हुआ ‘बिग बॉस 20’ से बाहर?

मिड-वीक एविक्शन के तहत मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को शो से बाहर कर दिया गया। उनका एविक्शन ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाए थे और शो में उनके योगदान पर भी चर्चा की थी।

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में माही विज, यंग और उदिति सिंह को कैप्टेंसी टास्क के लिए चुना गया। टास्क से पहले तीनों को कन्फेशन रूम में बुलाया गया, जहां उनसे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से उस सदस्य का नाम बताने को कहा गया, जिसका गेम में योगदान सबसे कम रहा है।

माही विज ने मैरी कॉम का नाम लिया, जबकि यंग ने अमन गांधी को चुना। वहीं, उदिति सिंह ने रीति तिवारी का नाम लिया। बाद में दोनों अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी उदिति की राय से सहमति जताई। उदिति ने रीति का नाम लेने की वजह बताते हुए कहा कि उनके लिए रीति की पर्सनैलिटी को समझ पाना मुश्किल रहा है।

काजी के साथ विवाद के बाद चर्चा में आई थीं रीति

रीति तिवारी इससे पहले एक डिस बैटल टास्क के दौरान काजी के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में आई थीं। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। रीति ने काजी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया था।

इसके बाद वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी रीति के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से ही रीति का गेम और शो में उनका योगदान चर्चा का विषय बना हुआ था।

रीति के एविक्शन पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ दर्शकों ने उनके एविक्शन को सही बताया और कहा कि वह शो में अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पा रही थीं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके अचानक बाहर होने पर सवाल भी उठाए।

कुछ दर्शकों का मानना है कि रीति धीरे-धीरे अपने गेम में सुधार कर रही थीं और उन्हें थोड़ा और समय मिलना चाहिए था। हालांकि, शो के नियमों के मुताबिक कंटेस्टेंट्स के लिए गेम में सक्रिय भागीदारी बनाए रखना अहम माना जाता है।

क्या सीक्रेट रूम में जाएंगी रीति?

रीति के एविक्शन के बाद अब एक और सवाल उठने लगा है कि क्या वह वास्तव में शो से बाहर हो चुकी हैं या फिर मेकर्स ने उनके लिए कोई नया ट्विस्ट तैयार किया है। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शक कयास लगा रहे हैं कि रीति को सीधे घर से बाहर भेजने के बजाय सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है।

फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा कि रीति तिवारी का ‘बिग बॉस 20’ का सफर यहीं खत्म हुआ है या मेकर्स उनके लिए कोई नया ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

(साभार)

Loading

error: Content is protected !!