Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
बिज़नेस

अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार

छह महीने में 280 एमएमटी कार्गो संभाला

नई दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के साथ सितंबर 2026 के कारोबारी आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी के पोर्ट कारोबार में इस दौरान मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। सितंबर में कार्गो हैंडलिंग में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी ने कुल 280 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो संभाला।

सितंबर में 46 एमएमटी कार्गो हैंडलिंग

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, सितंबर 2026 में एपीएसईजेड ने कुल 46 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का संचालन किया। यह पिछले साल सितंबर की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि में कंटेनर कारोबार की अहम भूमिका रही, जिसमें सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पहली छमाही में 280 एमएमटी कार्गो

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी ने कुल 280 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो संभाला। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले यह आंकड़ा 15 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंटेनर वॉल्यूम में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, ड्राई कार्गो के वॉल्यूम में भी सालाना आधार पर 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

रेल लॉजिस्टिक्स कारोबार में मिला-जुला प्रदर्शन

एपीएसईजेड के रेल लॉजिस्टिक्स कारोबार के आंकड़ों में सितंबर के दौरान वृद्धि दर्ज हुई। सितंबर 2026 में लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 62,302 टीईयू रहा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, वित्त वर्ष की पहली छमाही में रेल लॉजिस्टिक्स वॉल्यूम 312,763 टीईयू रहा। इस अवधि में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी के सितंबर और पहली छमाही के आंकड़ों में पोर्ट कारोबार के प्रमुख क्षेत्रों में लगातार वृद्धि दिखाई दी है। खास तौर पर कंटेनर और ड्राई कार्गो सेगमेंट में 15 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।