Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
उत्तर-प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

एयरपोर्ट पर 8 मिनट रुकने के भी देने होंगे पैसे, जानें कार, ऑटो और बस की नई पार्किंग दरें

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक वाहनों के लिए पार्किंग और एयरपोर्ट प्रवेश शुल्क की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के मासिक पास की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, नई दरें देश के अन्य हवाई अड्डों पर लागू शुल्क व्यवस्था के अनुरूप निर्धारित की गई हैं। इसका मकसद एयरपोर्ट परिसर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षा और पार्किंग सुविधाओं का उचित प्रबंधन करना है।

नई व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों से आठ मिनट तक 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 30 से 60 मिनट तक रुकने पर 100 रुपये और 24 घंटे तक पार्किंग के लिए अधिकतम 300 रुपये चुकाने होंगे। ऑटो चालकों के लिए 30 मिनट तक 80 रुपये और एक घंटे तक 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑटो के लिए 24 घंटे का अधिकतम शुल्क 500 रुपये होगा।

निजी कार और एसयूवी के लिए भी नई दरें

निजी कार और एसयूवी चालकों को एयरपोर्ट पर पहले आठ मिनट तक पार्किंग की सुविधा निशुल्क मिलेगी। इसके बाद 30 मिनट तक 150 रुपये और एक घंटे तक 200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, 24 घंटे तक पार्किंग के लिए अधिकतम 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

कमर्शियल कारों के लिए आठ मिनट से ही 200 रुपये शुल्क देना होगा। इन वाहनों के लिए 24 घंटे का अधिकतम शुल्क 1200 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा टेंपो, छोटा हाथी, पिकअप, मिनी बस, बस और ट्रक जैसे बड़े वाहनों के लिए आठ मिनट तक 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन वाहनों को 24 घंटे तक पार्किंग के लिए अधिकतम 3000 रुपये देने होंगे।

मासिक पास के लिए भी तय हुई नई दरें

एयरपोर्ट पर नियमित रूप से आने-जाने वाले वाहनों के लिए मासिक पास की दरें भी निर्धारित की गई हैं। इसके तहत स्टाफ के दोपहिया वाहन के लिए 300 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 800 रुपये मासिक शुल्क देना होगा। वहीं, कमर्शियल टैक्सी और ऑटो के लिए 1000 रुपये, कैश कैरी वैन के लिए 1500 रुपये तथा क्रू वाहनों के लिए 8000 रुपये का मासिक पास निर्धारित किया गया है।

होटल वाहनों के लिए मासिक पास की कीमत 15,000 रुपये और क्रूजर वाहनों के लिए 20,000 रुपये तय की गई है। नई दरें लागू होने के बाद एयरपोर्ट पर नियमित रूप से सेवाएं देने वाले वाहन संचालकों को निर्धारित शुल्क के अनुसार पास बनवाना होगा।

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना

एयरपोर्ट प्रशासन ने पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। नो-पार्किंग जोन या पिक-अप और ड्रॉप लेन में निर्धारित समय से अधिक वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों के पहियों पर क्लैंप लगाया जा सकता है या फिर क्रेन की मदद से उन्हें हटाया जा सकता है।

नियमों का उल्लंघन करने पर दोपहिया वाहनों के लिए 500 रुपये और कार, टेंपो, एसयूवी, मिनी बस, बस तथा ट्रक के लिए 1000 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और पिक-अप व ड्रॉप लेन में तय समय से अधिक वाहन खड़ा न करें।

Loading

error: Content is protected !!