Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 70 विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, देहरादून राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को उत्तराखंड के 70 विधायक भी मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 10:00 बजे शुरू हो गया। कैबनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले मतदान किया। खबर लिखे जाने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 59 विधायक मतदान कर चुके थे। अभी तक भाजपा के 42, कांग्रेस के 13, बसपा के 2 और दोनों निर्दलीय विधायक वोट डाल चुके हैं।

विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जहां सोमवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एलएस चांगसन ने दून में मोर्चा संभाल लिया। रविवार को उन्होंने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सचिव विधानसभा एवं चुनाव के लिए नियुक्त एआरओ मुकेश सिंघल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड के सभी 70 विधायकों का कुल मत मूल्य 4480

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड के सभी 70 विधायकों का कुल मत मूल्य 4480 है। यह वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया गया है, जिसके हिसाब यहां के एक विधायक का मत मूल्य 64 बन रहा है। एकल संक्रमणीय मत निर्वाचन प्रणाली से होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सांसद व विधायक भाग लेते हैं, जिनके मत का मूल्य वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित होता है।

राज्य के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि वर्ष 1971 में उत्तराखंड की जनसंख्या 4491239 थी। इस आधार पर यहां के एक विधायक का मत मूल्य 64 है। उन्होंने बताया कि सांसद के एक मत का मूल्य 700 है। इस हिसाब राज्य के आठों सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) के मत का मूल्य 5600 है। राज्य के सभी सांसदों व विधायकों के मत मूल्य को जोड़ें तो यह 10080 है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!