Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन दाखिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामाकंन के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ाने का हमेशा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जैसे विनम्र पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को यह अवसर मिलेगा। मैं किसान के घर में पैदा हुआ हूं, कक्षा 6 में पढ़ने के लिए 6 किमी पैदल गया, स्कॉलरशिप के जरिए आगे की पढ़ाई की और आज साधारण किसान का बेटा नामांकन दाखिल करके आया है। मैं पीएम मोदी और नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये अवसर दिया।’

उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जगदीप धनखड़ ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

विदित रहे कि एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। धनखड़ को 2019 में पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। चुनाव आयोग की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक भारत के 16वें उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त, 2022 को होगा। वहीं विपक्षी दलों ने राजस्थान की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा को अपना उम्मीदवार बनाया है। धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!