Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डक्राइम

घरेलू विवाद को लेकर हुई लड़ाई में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी को भेजा जेल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2023, मंगलवार, ऊधमसिंह नगर। घरेलू विवाद को लेकर हुई लड़ाई में बेटे ने पिता का बाल पकड़ सिर सीढ़ी पर पटक दिया। मारपीट में घायल हुए पिता की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दामाद की तहरीर पर साले के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इटोवा थाना नानकमत्ता निवासी पवित्र सिंह पुत्र संतोख सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम पांच बजे भरौनी थाना सितारगंज निवासी उनके साले सरदुल सिंह का अपने पिता गुलजार सिंह से घरेलू विवाद हो गया था। आरोप है कि बेटे सरदूल ने गुस्से में आकर पिता गुलजार के बाल पकड़कर बाथरूम की सीढ़ी पर सिर पटक कर दे मारा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर उनकी सास चरण कौर पत्नी गुलजार सिंह व दूसरे साले जनरल सिंह पुत्र गुलजार सिंह मौजूद थे। कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि मौके पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि सरदूल नशेड़ी प्रवृत्ति का है और वह अपने माता-पिता से अलग रहता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने पिता गुलजार के घर पहुंच उनसे बेवजह गाली गलौज करने लगा। पिता ने उसे बेवजह क्लेश करने से मना किया तो उसने बाल पकड़ सर बाथरूम के सीढ़ी पर दे मारा। जिसे गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद घायल की पत्नी चरण कौर व छोटा बेटा जनरल सिंह उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले आए।

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दामाद की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध धारा 304 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपित सरदूल सिंह को पुलिस ने भरौनी ग्राम से सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!