Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
खेल-जगत

एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 : टीम इंडिया ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह 

कल पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2023, मंगलवार, नई दिल्ली। एक तरफ जहां पाकिस्तान एशिया कप के मैचों को लेकर ड्रामा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका में एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर का है और उभरते सितारों के लिए है। यश ढुल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने सोमवार को नेपाल को नौ विकेट से हरा दिया। यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले टीम ने यूएई को भी हराया था। लगातार दो जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब 19 जुलाई यानी बुधवार को उसका सामना कोलंबो में पाकिस्तान से होगा।

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस टीम ने 39.2 ओवर में 167 रन बनाए थे। जवाब में इंडिया-ए ने 22.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा को उनकी 87 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की शुरुआत खराब रही थी। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर हर्षित राणा ने कुशाल भुर्तेल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद आसिफ शेख (7) और देव खनल (15) भी कुछ खास नहीं कर सके। एक छोर से विकेट गिरते रहे, वहीं दूसरे छोर पर कप्तान रोहित पौडेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। भीम शर्की चार रन, कुशाल मल्ला शून्य, सोमपाल कामी 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने गुलशन झा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। रोहित पौडेल 85 गेंदों में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गुलशन 30 गेंदों में दौ चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। पवन सर्राफ छह रन और राजबंशी तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से निशांत सिंधू ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। वहीं, राजवर्धन हंगरगेकर को तीन और हर्षित को दो विकेट मिले। मानव सुथर ने एक विकेट लिया।

जवाब में भारत की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। अभिषेक 69 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। सुदर्शन 52 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, ध्रुव 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में कप्तान यश ढुल के नेतृत्व में उतरी है। यश की कप्तानी में ही पिछले साल भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा इस टीम में सुदर्शन, अभिषेक, ध्रुव जुरेल, निकिन जोस, रियान पराग, निशांत सिंधू, मानव सुथर, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और हंगरगेकर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!