Breaking News :
>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी में तैनात जवान पंकज कुमार लापता

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2022, गुरुवार, चंपावत। सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी में तैनात जवान पंकज कुमार की गुमशुदगी मामले में चंपावत जिले की तामली पुलिस ने बुधवार को सहायक सेनानायक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के ग्राम व पोस्ट जनकपुरी, थाना सिविल लाइन निवासी हेड कांस्टेबल पंकज पुत्र जय किशन इन दिनों नेपाल सीमा से लगे तामली में तैनात है।

एसएसबी ने पंकज से संपर्क करने का काफी प्रयास किया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से राज कार्य के लिए उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ, लेकिन 27 दिसंबर को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद एसएसबी ने पंकज से संपर्क करने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर सहायक सेनानायक ने बुधवार को तामली थाने में तहरीर देकर जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि पंकज का नंबर बंद आ रहा है। इस कारण सर्विलांस से लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही। उसके परिजनों से भी बात की गई है।

सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी में तैनात जवान पंकज कुमार के लापता होने से परिजन चिंतित

सशस्त्र सीमा बल पंचम वाहिनी में तैनात जवान पंकज कुमार के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। वे भी पंकज से संपर्क का प्रयास कर रहे हैं। उधर, एसएसबी की ओर से भी पंकज के बारे में जानकारी की गई। पंकज के भाई नीरज ने बताया कि पंकज अक्टूबर माह में छुट्टी पर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह वापस चला गया। पंकज के पिता जय किशन पीएसी में थे। कई माह पूर्व उनका निधन हो गया था। पंकज शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। पत्नी अलग रहती है। मां व भाई ही यहां जनकपुरी में रहते हैं। परिजन रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर पंकज का पता करने में जुटे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!