Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष अब तक गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 1938 लोगों को मिली 13 करोड़ की आर्थिक मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2022, गुरुवार, गोरखपुर। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के उपचार की चिंता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना बना लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश था कि इस तरह के आवेदनों को जल्द से जल्द शासन को भेजा जाए। पूरे साल मुख्यमंत्री का खजाना इन पीड़ितों के लिए खुला रहा। एक जनवरी से 26 दिसंबर 2022 के बीच 1938 लोगों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 13 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक जैसे ही किसी पीड़ित को सहायता देने के जरूरत की सूचना पहुंची, बिना समय गंवाए उसे आर्थिक मदद दी गई।

गोरखपुर में चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही कई ऐसे लोग सामने आते हैं, जिन्हें बड़े अस्पतालों में उपचार की जरूरत होती है और उसपर खर्च भी खूब आता है। ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष बड़ा संबल बन रहा है। गोरखपुर प्रवास के दौरान हर जनता दर्शन में कोई न कोई व्यक्ति इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लगाने आता है। ऐसे लोगों को राहत भी मिलती है। अन्य माध्यमों से आने वाले आवेदनों पर भी विचार किया जाता है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि इस तरह के जो भी आवेदन आते हैं, बिना विलंब के उन्हें शासन को भेज दिया जाता है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नीरज श्रीवास्तव बताते हैं कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इलाज में सहायता से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित किया जाता है। आवेदनों के शीघ्रता से निस्तारण में ई डिस्ट्रिक्ट में कार्यरत अंकिता गुप्ता और राघवेंद्र प्रताप सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से बीते पांच साल में 58.95 करोड़ रुपये की मिली मदद

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से बीते पांच सालों में (8 जनवरी 2018 से 26 दिसंबर 2022 तक) गोरखपुर के 3996 मरीजों को 58 करोड़ 94 लाख 90 हजार 792 रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है।

एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए भारी भरकम धनराशि की तत्काल व्यवस्था करना आसान नहीं था

तारामंडल रोड के बुद्ध विहार कालोनी की कुसुम दूबे का कहना है कि हार्ट अटैक के बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी कराने को कहा था। एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए भारी भरकम धनराशि की तत्काल व्यवस्था करना आसान नहीं था। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद की गुहार लगाई गई। तीन दिन में अस्पताल के खाते में 3.77 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!