Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे समाजसेवी अरुण कुमार यादव हुए सम्मानित

अपने जीवन में कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा के प्रति गोद जरूर लें : अरुण कुमार यादव

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2022, रविवार, देहरादून। “अपने सपने संस्था” के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव को जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरुकता, उनको शिक्षित करना, साथ ही साथ उनके प्रतिभा को लेकर एक मंच प्रदान करना जैसे सराहनीय कार्य को देखते हुए, मोथरावाला देहरादून स्थित श्रेष्ठ वेंडिंग पॉइंट में “दून एकता शक्ति ट्रस्ट” द्वारा सम्मानित किया गया।

दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, अध्यक्ष बीना छेत्री एवं कोषाध्यक्ष मोनिका गुरुंग के कर कमलों द्वारा अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने अरुण कुमार यादव द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के मोल को इन जरूरतमंद बच्चों के बीच गठित करना, एक सामाजिक एवं महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही समाज के अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

सम्मानित होने पर “अपने सपने संस्था” के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने कहा कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा रूपी मदद के रूप में उनकी उंगलियों को पकड़ने की जरूरत है, साथ ही साथ जरूरतमन्द बच्चों के परिवार को संकट की घड़ी में संभालने की जरूरत है, जिससे वह बच्चा निरन्तरता पूर्वक अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से आगे करता रहे।

“अपने सपने संस्था” के संस्थापक यादव कुमार यादव ने समाज से अपील करते हुए कहा कि । इस अवसर पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, अध्यक्ष बीना छेत्री एवं कोषाध्यक्ष मोनिका गुरुंग, सीमा छेत्री, आशा थापा अपने सपने संस्था से अहम स्तम्भ विकास चौहान, हिमांशु, के.एस. रावत, शशांक कोटियाल आदि लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!