Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चौबट्टाखाल में करोड़ों की सडकें हुई हैं स्वीकृत : महाराज

पूरे पाँच आपसी झगड़ों में उलझा रहा विपक्ष

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2022, रविवार, पौड़ी। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और राज्य में धामी सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए प्रदेश में अनेक विकास कार्य किए जबकि वर्तमान में कई विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। जहाँ तक कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियाँ की बात है तो वह पूरे 5 साल आपसी झगड़ों में ही उलझी रही। यहाँ तक कि कोरोना काल में भी उनका दूर-दूर तक कोई योगदान नहीं रहा।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिवाल, गडीगाँव, पिनानी, जबरौली, चरगाड़, गडगाँव तल्ला, तिमलखाल, उकाल और पांग आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने कक्षा 9 से 10 तक 11वीं से 12वीं तक और इंटर से कॉलेज में जो बच्चे गए हैं, उनके खातों में ₹12000 की धनराशि दी है। जिससे कि वह अपने लिए टेबलेट खरीद सकें। युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के खाते में भी ₹14000 की धनराशि दी गई है।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी महाराज ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल के दौरान फ्री राशन देने के साथ-साथ महिलाओं को ₹ 500 महीना की धनराशि भी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से जहाँ महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए हैं वहीं किसानों का सम्मान करते हुए उनके खातों में प्रतिवर्ष ₹ 6000 किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रूपये तक का फ्री इलाज कराने की व्यवस्था भी हमारी ही सरकार ने दी है। हमने कोरोना का हाल में अनाथ हुए बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू की। सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना शुरू की। पर्यटन के माध्यम से होम स्टे योजना के तहत युवाओं को रोजगार देने की कोशिश जारी है। इसके अलावा मेरे द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 15 करोड़ 50 लाख 66 हजार रूपये की सड़कों का निर्माण कार्य किया गया। जबकि 50 करोड़ 14 लाख 95 हजार रूपये की धनराशि के सड़कों के कार्य वर्तमान में किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी महाराज ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार की दृष्टि से दो बड़ी झील परियोजनायें दी हैं। जिससे आने वाले समय में यहाँ के युवा रोजगार प्राप्त होगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर एकेश्वर मण्डल के सिमारखाल, जैतोली मल्ला एवं तल्ला, देवल वमोली, नौन्दण, तछवाड़ और मैटाकुण्ड में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने सतपुली मण्डल के बरसूडी, स्यालनी, नैणी सिल्ली, कोटली, पाटली, बराली, कठूण, शीला और बाघाट में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी वीरोंखाल मण्डल के डुमैला मल्ला, डुमैला तल्ला, रगड़ीगाड, नाकुरी, सिसई, डांगूतल्ला, बवासा तल्ला-मल्ला और सीली मल्ली में जनसम्पर्क अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट माँगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!