Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

समाजसेवी व राजनीतिज्ञ वीर सिंह पवार ने किया वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा के श्रमिक मंत्र स्टूडियो का उद्घाटन

न्यूज़ पोर्टल के जरिए सोशल मीडिया की भूमिका आज के दौर में है महत्वपूर्ण : वीर सिंह पवार

विभिन्न विभागों में पनप रहे भ्रष्टाचारों को उजागर करना मेरा मुख्य उद्देश्य : आलोक शर्मा

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 दिसम्बर 2023, रविवार, देहरादून। शनिवार, 02 दिसंबर को वरिष्ठ पत्रकार तथा श्रमिक मंत्र न्यूज़ पोर्टल के हैड आलोक शर्मा के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय का वरिष्ठ समाजसेवी व राजनेता वीर सिंह पवार ने रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया I नेहरू कॉलोनी फवारा चौक रिंग रोड के नजदीक वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी तथा राजनेता वीर सिंह पवार ने कहा कि आज सोशल मीडिया ने टीवी चैनलों को पीछे छोड़ दिया है और सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य तथा देश-विदेश के लोगों को हर जगह की खबरें तत्काल ही मिल जाती है I उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है जो कि दूरसंचार की दुनिया में काफी शक्तिशाली हो गया है I वीर सिंह ने यह भी कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में देश-दुनिया की खबरें मोबाइल तथा कंप्यूटर इंटरनेट के माध्यम से हम सभी को पल भर में ही मिल जाती है I

वरिष्ठ समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण ने कहा कि वास्तव में आलोक शर्मा एक निर्भीक व निष्पक्ष होकर पत्रकारिता की है और हमेशा ही भ्रष्टाचार पर हमले जमकर किए हैं I यही नहीं,आलोक शर्मा ने खोजी पत्रकारिता करके वास्तविक पत्रकारिता को अपना माध्यम बनाया है,जो कि काबिले तारीफ है I

वरिष्ठ पत्रकार राकेश भाटी ने वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा के कार्यालय खुलने पर शुभकामनायें भी दी I श्रमिक मंत्र के हेड वरिष्ठ पत्रकार आलोक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में निश्चित रूप से समय की आवश्यकता है I उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में काम करने वाले मीडिया कर्मियों को अपने कर्तव्य का निर्वहन न सिर्फ निर्भीक होकर करना चाहिए, बल्कि तेजी से फैल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मुख्य उद्देश्य बनाकर अपनी-अपनी भूमिका निभानी चाहिए, ताकि जनता को भ्रष्टाचार से जूझना न पड़े और समाज भ्रष्टाचार मुक्त बन सके I आलोक शर्मा ने यह भी कहा कि उनका स्वयं का उद्देश्य भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए रहा है और आगे भी रहेगा I श्रमिक मंत्र स्टूडियो स्टूडियो के उद्घाटन के अवसर पर आए हुए पत्रकार साथियों ने आलोक शर्मा के नए स्टूडियो की शुभकामनायें दी।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण, दयाशंकर पांडेय, ब्रह्मदत्त शर्मा, वी.डी. शर्मा, राकेश भाटी, गुणानंद जखमोला, घनश्याम जोशी, अवधेश नौटियाल, अरुण कुमार यादव, अखिलेश व्यास, हर्षनिधि शर्मा, अरुण पांडेय, दीपक धीमान, शुशील त्यागी, अरुण कुमार मोंगा, वीर सिंह चौहान, नरेश मिनोचा, सोमपाल सिंह, सुरेंद्र रावत, हरीश कंडवाल उर्फ़ मनखी, रयाल, रमन जायसवाल, अफरोज खान, स्वप्निल सिन्हा,अमित अमोली, प्रदीप कुकरेती, सतीश कोठरी, सुभाष गौड़, पवन दीक्षित,आशीष रमोला, मदन मोहन जोशी, के.डी. बंगवाल, उमाशंकर कुकरेती, रणजीत सिंह रावत, दीवान सिंह राणा, विक्रम रौथाण, पंकज भंडारी, मोहम्मद खालिद, मोनू रजवान, मनमोहन बधानी, सुनील वर्मा, प्रदीप राणा सहित सूचना विभाग के पदाधिकारी सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!