Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव प्रेरणादायी है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 दिसम्बर 2023, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव प्रेरणादायी है। प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों के एकीकरण वाला यह महोत्सव एक स्थान पर लघु उत्तराखंड की उपस्थिति का एहसास कराने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विभिन्न प्रकार की गायन शैली, नृत्य शैली, भाषा शैली का यह अद्भुत संगम हमें हमारी गौरवशाली संस्कृति का परिचय देकर गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिये राज्य सरकार के स्तर पर यथा संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक उत्पादों, खान पान, आदि के स्टालों का भ्रमण कर स्टाल स्वामियों का उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केवल भारत के ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के लोग उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता से परिचित हो रहे हैं। हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और यहाँ की सांस्कृतिक विशेषता का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार हो रहा है, उत्तराखंड दुनिया के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश के चहुँमुखी विकास और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा में 56 लाख लोग आये जबकि कावड़ यात्रा में 4.15 करोड़ श्रद्धालु शामिल रहे। यही नहीं वर्ष भर आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है, इससे हमारी लोक संस्कृति से भी देश व दुनिया में लोग परिचित हो रहे हैं। जी 20 की तीन बैठकों का उत्तराखण्ड में आयोजित होना भी प्रदेश के व्यापक हित में रहा। आगामी 8 व 9 दिसम्बर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे, इसके लिये अब तक 2 लाख करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं। इसके लिये व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। जौलीग्रांट से लेकर एफआरआई तक सड़कों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश विदेश से आने वाले निवेशकों की उपस्थिति निश्चित रूप से राज्य की आर्थिक समृद्धि तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार ने प्रदेश में अनेकों नई-नई विकास परियोजनाओं को लागू करने का कार्य किया है और उत्तराखंड की भू-सांस्कृतिक विविधताओं के संरक्षण का कार्य भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग से अपने श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, तकनीकि एवं विशेषज्ञों की उपलब्धता तथा हमारे इष्ट देवों का आशीर्वाद इसमें सहयोगी बना।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक आचार संहिता के ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया है, समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए गठित कमेटी द्वारा ड्राफ्ट पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, लैंड जिहाद के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 33 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई गई है। देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी भारत का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून प्रदेश में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज उत्तराखंड द्वारा लिए गए कई निर्णयों को अन्य प्रदेश भी अपना रहे हैं।

इस अवसर पर लोक विरासत के आयोजन डॉ० के.पी. जोशी ने इस आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में डॉ० नंद किशोर हटवाल, सुधीर नौटियाल, मोहन खत्री के साथ प्रदेश भर के लोक संस्कृति से जुड़े कलाकार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!