Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जनपद अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों में सभी कर्मचारियों हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखना तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 जून, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद अंतर्गत कोविड-19 के संक्रमण को रोकने तथा बचाव के दृष्टिगत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों में सभी कर्मचारियों हेतु मानक संचालन प्रक्रिया(SOP)/सामाजिक दूरी बनाये रखने तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। सभी कार्यालयों का निर्देशानुसार नियमित सैनिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है।
आज विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 193 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 168 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 130 व्यक्ति पहुँचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 227 तथा काठगोदाम के लिए 331 व्यक्ति गये। आज देहरादून से बिहार (सीतामणी) के 122 प्रवासियों को तीन बसों के माध्यम से भेजा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 24 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर विह कालोनी, भगत सिंह कालोनी, जाखन, इंदिरा नगर कालोनी, वसंत विहार, डालानवाला एम.डी.डी.ए, किशनपुर, लाड़पुर, करनपुर, जोगीवाला, मोहिनी रोड़, विजय पार्क, टर्नर रोड़, अपर सार्थी विहार, चंद्रलोक कालोनी, चंद्रबनी, सहस्त्रधारा रोड़, कैनाल रोउ़, नालापानी में 167.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर 420 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, जिसमें थाना सहसपुर में 400, थाना डोईवाला में 20 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 20 ली०, भरत विहार लेन न0 4 में 20 ली०, सोलंकी मौहल्ला में 15 ली०, भागीरथी पुरम में 10 ली०, रेलवे कालोनी मे 10 ली०, गीता नगर गली न.0 1 में 15 ली०, आवास विकास कालोनी में 15 ली०, नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंगर्त मोहनी रोड़ में 20 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, चमनविहार में 10 ली0, वंसत विहार कालोनी में 15 ली०, कंलिगा कालोनी में 15 ली० और पूर्वी पटेल नगर में 15 ली०, खुड़़बुड़ा में 10 ली०, राम विहार बल्लपुर में 10 ली०, सहित कुल 210 ली० दूध विक्रय किया गया।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 185 निराश्रित पशुओं जिसमें, 170 गौवंश एवं 15 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। अभी तक जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1333 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 18473 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 45 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें ई-पाॅस हेतु 40 तथा अन्य जानकारी हेतु 5 काॅल प्राप्त हुई। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 120 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससे रूपये 184.53 ल़ाख का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2892 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!