Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

‘हरेला पर्व पर सम्पूर्ण जनपद में किया जायेगा व्यापक वृक्षारोपण‘ : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 जून, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)मा० मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने NIC सभागार से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े तथा बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को हरेला पर्व पर सम्पूर्ण जनपद में व्यापक वृक्षारोपण किये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 16 जुलाई, 2020 को हरेला दिवस के अवसर पर सरकारी और गैर सरकारी व्यक्ति, सभी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी मिशन रिस्पना (पुनर्जीवन) को बरकरार रखते हुए इस बार शहरी क्षेत्रों में खाली सरकारी भूमि पर ‘अर्बन प्लान्टेशन‘ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक भूमि पर ‘रूरल प्लान्टेशन‘ के नाम से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाये तथा वृक्षारोपण के इस अभियान को ‘हरेला‘ के अन्तर्गत समाहित किया जाये।

उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत की बैठक करवा कर उनकी डिमाण्ड के अनुरूप उनको पौधों की किस्म और जरूरत अनुसार पौधे वृक्षारोपण के लिए निः शुल्क उपलब्ध करवायें, साथ ही इस बात की भी जानकारी दें कि जो ग्राम पंचायत सर्वाधिक वृक्षारोपण करेगी तथा जिस ग्राम पंचायत के पौधे सर्वाधिक सर्वाइव (जीवित) पाये जायेंगे ऐसी दोनों ग्राम पंचायतों को किसी विशेष सार्वजनिक समारोह के अवसर पर पुरस्कृत करते हुए पारितोष दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जुलाई, 2020 तक चिन्हित की गयी सभी लोकेशन पर पर्याप्त पौधे पहुॅंचायें जाये ताकि 16 जुलाई को एक ही समय में व्यापक वृक्षारोपण करना संभव हो सके। इसके पूर्व सभी विभाग उनको दिये गये निर्देशों के अनुरूप वृक्षारोपण किये जाने वाले विभिन्न स्थलों का चिन्हीकरण करें, गड़ढों की खुदाई, ब्लाॅक निर्धारण, रोपी जाने वाली पौधों की किस्में तथा शहरी क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण हेतु पौधों व पुष्पों की प्रजातियों इत्यादि का विस्तृत होमवर्क करते हुए ठोस प्लान बनायें और इस बनाये गये प्लान को एक बार विचार-विमर्श हेतु प्रस्तुत भी किया जाये।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन पंचायत और ग्राम पंचायत दोनों को मिलाकर वहाॅं की परिस्थिति के अनुकूल और उनकी डिमाण्ड के अनुरूप बाॅंज, देवदार, बुरास, मरू, शहतूत, खडिक, बिमल इत्यादि प्रजातियों के पौधे निःशुल्क दिये जायें। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर फोकस करें जहाॅ पर वाटर रिचार्ज पहले के मुकाबले कम हुआ हो, नदी-नालों के किनारे, दलदली जगहों जहाॅं पर पौधों के सर्वाइव होेने के अधिक अवसर होते हों।

जिलाधिकारी ने ‘अर्बन प्लान्टेशन‘ के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में राजस्व भूमि पर, सड़कों के किनारे, पार्क के किनारे, डिवाइडर इत्यादि पर वन विभाग, एम.डी.डी.ए. नगर निगम, राजस्व विभाग, जल संस्थान, सिंचाई विभाग मिलकर बेहतर सर्वाइव होने वाली तथा नीम, तुुलसी, गिलोय, जैसे औषधिय पौधों के साथ ही सौन्दर्यीकरण पौधें व पुष्पों का रोपण करेंगे। रायपुर क्षेत्र के साथ ही राजपुर रोड पर भी सौन्दर्यीकरण पौधों का प्लान्टेशन और व्यापक सफाई की जाय। नगर निगम ऋषिकेश के साथ ही डोईवाला, विकासनगर, हबर्टपुर नगरपालिका में भी सड़क किनारें, पार्क किनारें तथा खाली भूमि पर साफ-सफाई और पौधारोपण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये की जनपद में स्थित विभिन्न केन्द्रीय संस्थानों व प्रतिष्ठानों में जैसे केन्द्रीय विद्यालय, आई.टी.बी.पी, केन्द्रीय कार्यालयों में खाली भूमि पर भी आवश्यकतानुसार वृक्षारोपण और सौन्दर्यीकरण पौधों व पुष्पों का प्लान्टेशन करें। जिलाधिकारी ने रिस्पना नदी के पुनर्जीवन ‘मिशन रिस्पना‘ अभियान को बरकरार रखते हुए वन विभाग मसूरी व देहरादून प्रभाग को निर्देश दिये कि रिस्पना के अपर स्ट्रीम से लेकर डाउन स्ट्रीम तक जहाॅं भी किनारे खाली भूमि है वहाॅ प्लान्टेशन करवायें तथा सिंचाई विभाग को रिस्पना के अपर स्ट्रीम में सफाई और वाटर टैपिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी की व्यापक साफ-सफाई के साथ-साथ नदी के स्टार्ट बिन्दु से मोथरोवाला तक जहाॅ तक पौधारोपण हो सकता है किया जाय।

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व के दिन इस व्यापक वृक्षारोपण अभियान में विद्यालयी शिक्षक, NCC, NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) वाॅलन्टियर्स, स्काउट गाइड, इत्यादि सभी तरह के विद्यार्थियों और संगठनों के साथ ही सभी आमजनों की सक्रिय भागीदारी लें और अभियान को व्यापकता प्रदान करें।

इस अवसर पर NIC सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, नीतिका खण्डेलवाल, डी.एफ.ओ. देहरादून राजीव धीमान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय सहित विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, नगर निगम ऋषिकेेष व देहरादून के साथ ही नगर पालिका डोईवाला, हबर्टपुर, तथा सिंचाई विभाग, लो.नि.वि., जल संस्थान, शिक्षा और सम्बन्धित विभागों के अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग व बैठक में उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!