Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में अब तक 3 करोड़ से ज़्यदा कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 18 लाख 95 हजार 385 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में अभी 4 लाख 12 हजार 153 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख 15 हजार 861 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 27 हजार 371 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में पिछले कई दिनों से नए मामलों की 40,000 से ऊपर बनी हुई संख्या में शनिवार को कमी आई है। देश में टीकाकरण भी अच्छा चल रहा है और इस बीच कोरोना के नए मामलों में कमी की खबर सुखद है। हालांकि, बीते दिनों कोरोना से होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। मौतों का आंकड़ा 600 के पार आया है, जो कि पिछले दिन आए 464 व गुरुवार को आए 533 मौतों के आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,628 नए मामले आए हैं। इस दौरान 40,017 लोगों की रिकवरी भी हुई है। वहीं, बीते घंटों 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29% हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.39% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.21% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 12 दिनों से 3% से कम है। वहीं, देश में रिकवरी रेट 97.37% है। बताया गया है कि टेस्टिंग में काफी वृद्धि हुई। अब तक कुल 47.83 करोड़ परीक्षण किए गए।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 49,55,138 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ 10 लाख 09 हजार 609 हो गया है। भारत में 16 जनवरी 2021 को शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफर ने, करीब 7 महीनों बाद 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। बता दें कि देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में अब तक सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है और तीसरे पर गुजरात ने स्थान बनाया है।

jagran

डेल्टा प्लस बन रहा खतरा

जैसे कि देश में जितने मामले आ रहे हैं, उसका आधा केवल केरल से ही आ रहा है, इस बात की जानकारी सरकार से लेकर आम लोगों में भी है। इस कारण केंद्र ने अपनी टीमें भी वहां भेज रखी है, लेकिन संक्रमण पर काबू पाने में समय लग रहा है और राज्य में संक्रमितों की संख्या में कुछ ज्यादा कमी दर्ज नहीं हो रही है। बीते दिन केरल में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सरकार ने कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप को लेकर भी सचेत किया है। बताया गया है कि चार अगस्त तक इसके 83 मामले सामने आ चुके हैं।…और यह खतरे की घंटी महाराष्ट्र के लिए बजा रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र में इसके 33 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में 11 और तमिलनाडु में 10 मामले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!