Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

सरकार के बड़े आर्थिक पैकेज से उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी गति : सतपाल महाराज

  • फिक्की के ऑनलाइन कॉन्क्लेव में बोले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
  • दो दिवसीय ऑनलाइन कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े मंत्रियों ने लिया भाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अगस्त, 2021, शुक्रवार, देहारदून। फिक्की की ओर से यात्रा, पर्यटन और पर्यटक सुविधा विषय पर आयोजित ऑनलाइन कॉन्क्लेव में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर वक्ता के तौर पर भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे पर्यटन को गति देने के लिए सरकार ने बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इससे उत्तराखंड पर्यटन को गति मिलने के साथ पर्यटन उद्योग भी पटरी पर लौटेगा। शुक्रवार को कॉन्क्लेव का समापन हो गया।

दो दिवसीय ऑनलाइन आयोजित कॉन्क्लेव में देश भर के विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के साथ पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोनाा महामारी ने भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में पर्यटन उद्योग को गंभीर झटका दिया है। ऐसे में हम पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जिससे इस सेक्टर से जुड़े प्रदेश भर के लाखों लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में तेजी से आती कमी के बीच यात्रियों की पसंद और व्यवहार में बदलाव आया है। इस परिवर्तन को स्वीकार करते हुए और इसे एक अवसर के रूप में परिवर्तित करते हुए हमें कुछ पहलुओं पर फोकस करना चाहिए। जिससे पर्यटन उद्योग को फिर से पटरी पर लाया जा सके। हमारी सरकार ने पर्यटन से जुड़े हितधारकों को वित्तीय सहायता देने के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है। हमने दीन दयाल होमस्टे योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना और ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना शुरू की है। जिसके सकारात्मक परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं।

उत्तराखंड पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में और जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारी सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए चार धाम को एक स्मार्ट आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए सतर्कता से काम कर रही है। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्किट विकसित कर रहे हैं। हम उत्तराखंड के विष्णु सर्किट, शैव सर्किट, विवेकानंद सर्किट, नरसिंह सर्किट, नवग्रह सर्किट, गोल्ज्यू सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, हनुमान सर्किट का तेजी से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और कुछ सर्किट के प्रस्तावित हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के दबाव को कम करने के लिए नए पर्यटन स्थालों को विकसित किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। जबकि टिहरी, नायर घाटी, मार्चुला जैसे हमारे कुछ स्थानों को पर्यटकों के लिए साहसिक खेल स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए हमारे प्रयास दृढ़ हैं। इसी तरह, हम उत्तराखंड को दुनिया भर में एक पसंदीदा फिल्म गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सत्र का समापन करते हुए उन्होंने फिक्की को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

कॉन्क्लेव में माननीय पर्यटन मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, सुश्री उषा ठाकुर, मा० पर्यटन मंत्री, ओडिशा सरकार, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, मा० पर्यटन मंत्री, गुजरात सरकार वासनभाई अहीर और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, अटल श्रीवास्तव ने भी सत्र में भाग लेकर अपने विचार रखे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!