Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डस्वास्थ

आयुष्मान योजना में अभी तक 15 अरब से अधिक धनराशि खर्च

आठ लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार द्वारा 15 अरब से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिरकण की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत 102 सरकारी तथा 139 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। राज्य के आखिरी छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समय-समय पर अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। फलस्वरूप अभी तक 51 लाख 44 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। योजना की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से भी निर्देशित किया जा रहा है। आयुष्मान के तहत मुफ्त उपचार सेवा में 1554 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा चुकी है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में है। सुविधा को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की त्वरित समीक्षा कर योजना अधिक गतिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!