Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ओखलढूंगा में बादल फटने की घटना का लिया संज्ञान

जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर आपदा राहत कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है खड़ी, की जाएगी हर संभव मदद : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, देहरादून। नैनीताल जनपद के ओखलढूंगा में बादल फटने की घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने तत्काल जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को अतिशीघ्र आपदा राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल ने प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को बताया कि ओखलढूंगा, पटटी अमगढी व डॉन परेवा के गधेरे में पानी व मलुवा आने से 18 प्रभावित परिवारों को क्षति का आंकलन कर अहेतुक सहायता राशि मौके पर उपलब्ध कराई गई तथा कृषि भूमि एवं फसल की क्षति का आंकलन उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही बीमा कम्पनियों यथाशीघ्र कराकर राहत वितरण किया जायेगा। वही मौके पर प्रभावित परिवारों को 50 राशन किट वितरित किये गये।

साथ ही अवगत कराया कि भंडारपाणी-पाटकोट, अमगढ़ी, ओखलढुंगा मोटर मार्ग जो मुख्य सड़क से ओखलढुंगा और डॉन परैया का एक मात्र सड़क मार्ग है उसमे 25 से 30 स्थानों पर मलवा आने से अवरुद्ध है। 30 किलोमीटर के कुल मार्ग में से 18 किलोमीटर तक मार्ग को खोला जा चुका है। पीडब्ल्यूडी रामनगर द्वारा 4 जेसीबी मार्ग पर मलवा हटाने और खोलने हेतु तैनात की गई हैं।

जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों के लिए राशन किट तैयार कर दी गई है, जिन्हें प्रभावितों तक पहुँचा जा रहा है। सभी ऐसे परिवार जिनके घरों में जल भराव या मलवा आया है, उन्हें तत्काल धनराशि दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह स्वयं दूरभाष के माध्यम से आपदा राहत कार्यों की स्थिति के बारे में पता कर रहीं हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आपदा कार्यो को जल्दी पूर्ण करने और पीड़ितों को जल्दी राहत पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनको हुए नुकसान की हर प्रकार से मदद करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!