Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

राष्ट्रपति भवन पहुँची स्मृति रानीऔर द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल अभी थमा नहीं है। भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माफी की मांग पर अड़े हुए हैं। राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की है।

राष्ट्रपति के साथ स्मृति ईरानी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ० महेंद्र मुंजापारा और जान बारला ने भी मुलाकात की। स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट भी की हैं। स्मृति ने ट्वीट कर कहा, ‘देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के साथ मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’

वहीं, राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की गई है।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने 28 जुलाई को राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। स्मृति ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मदीवार बनते ही द्रौपदी मुर्मु कांग्रेस पार्टी के घृणा का केंद्र बन गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुर्मु को कठपुतली कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!