Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में होगी 7500 खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना : केशव प्रसाद मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2022, शुक्रवार, लखनऊ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत इस वर्ष 7500 खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना कराने का निर्णय लिया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए इसे बढ़ावा दिया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक जिले में कम से कम 100 यूनिटों की स्थापना होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदर्श गांवों में कैंप करते हुए खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में सर्वेक्षण कराकर संभावित लाभार्थियों को चिह्नित करते हुए विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसानों द्वारा उत्पादित फल, सब्जी खराब न होने पाए इसके लिए कोल्ड चेन बनाने से संबंधित कार्य योजना बनाई जाए।

उन्होंने प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के विपणन के लिए पराग ब्रांड से प्रोत्साहित करने के लिए सहकारिता विभाग से मिलकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए। खाद्य प्रसंस्करण विभाग में असीमित अवसरों को देखते हुए बेरोजगार युवकों, युवतियों, किसानों, उद्यमियों को आकर्षित/प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिमाह जिलास्तर पर विभागीय प्रदर्शनी व संगोष्ठियों का आयोजन करने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि जिन उद्यमियों को वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 के तहत अनुदान के वितरण की कार्यवाही की जा रही है, उन्हें लखनऊ आमंत्रित कर अन्य विभागीय योजनाओं की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए अनुदान वितरण कार्यशाला आयोजित की जाए। कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में पांच वर्षों में 20 हजार करोड़ का निवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है, इसको पाने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!