Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर, कई शहरों में लगा लॉकडाउन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर पिछले साल जैसी ही स्थिति पैदा होने लगी है। 102 दिन बाद पहली बार देश भर में 24 घंटों में 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति अत्यधिक गंभीर होते जा रही है और कई शहरों में सीमित लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पड़े हैं। इस साल पहली बार बुधवार को राज्य में सबसे अधिक 23 हजार से अधिक नए केस मिले हैं। उधर पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज हुई रफ्तार ने भी चिंता बढ़ा दी है। गुजरात में बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्कों को आज से अगले आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

कोरोना महामारी का सबसे अधिक प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। नंदौर में एक आवासीय विद्यालय (आश्रम शाला) के छात्रों और एक शिक्षक सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छात्रावास को सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान अकेले 23 हजार से अधिक नए मामले मिले। इस साल में पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा संख्या में नए मामले दर्द किए गए हैं। इसमें से अकेले पुणे में ही 4700 से अधिक मामले मिले हैं। बावजूद इसके लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने नहीं दिख रहे हैं। पुणे में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने के बावजूद मंडी में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि सरकार कुछ सख्त फैसलों पर विचार भी कर सकती है। दिल्ली में मास्क नहीं पहनने वालों का चालान काटा जा रहा है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी ने बताया कि जब से मामले बढ़े हैं तब से हमने और सख्ती बढ़ा दी है। मास्क नहीं पहनने पर हम 2,000 का चालान काट रहे और तुरंत मास्क भी दे रहे हैं।

पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भी मामले बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में नए मामलों की संख्या भले ही कम है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार तेज है जो गंभीर चिंता का कारण है। गुजरात में अहमदाबाद में बस सेवा बंद कर दी गई है। चिड़ियाघर, लेकफोर्ट सभी गार्डन को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वे मास्क न पहनने वाले लोगों की जांच करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 35,871 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 172 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 हो गया है। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं और 1,59,216 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामले बढ़कर 2,52,364 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 2.05 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!