Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुरान से 26 आयतों को हटाने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने से मुस्लिम समाज में आक्रोश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। सुप्रीम कोर्ट में कुरान से 26 आयतों को हटाने संबंधी याचिका दाखिल किए जाने से मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश है। दून में मुस्लिम समाज ने याचिकाकर्ता वसीम रिजवी के खिलाफ गांधी पार्क से कचहरी तक रैली निकाली। उनकी मांग है कि याचिका को खारिज कर वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बुधवार सुबह मुस्लिम समाज के लोग मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले गांधी पार्क में एकत्र हुए। वहां उन्होंने रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान शहर काजी मोहम्मद अहमद काजमी ने कहा कि रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका सिर्फ लोकप्रियता पाने के लिए डाली है। उन्होंने कहा कि कुरान की आयतों का गलत ढंग से प्रचार कोई भी सच्चा मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी रैली की शक्ल में कचहरी पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से देश के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा। रैली में मुफ्ती रईस, मौलाना रिवायत अली खान, पार्षद इलियास अंसारी, जावेद खान, नईम कुरैशी, आकिब कुरैशी, आसिफ हुसैन, वसीम अहमद, शाहनवाज, नवाज कुरैशी, मोहम्मद बिलाल, सल्लू कुरैशी, आजम खान मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!