Breaking News :
>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीताराम येचुरी बोले : एक साथ इस कोरोना वाायरस महामारी से लड़ने की जरूरत

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ अप्रैल, २०२०, शनिवार। वामपंथी नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव, सीताराम येचुरी ने कहा कि भारत को एक राष्ट्र के रूप में इस कोरोना वाायरस महामारी से लड़ना है। येचुरी ने न्यूज एजेंसी आइएएनएस से बात करते हुए कहा, “भारत को इस घातक वायरस के खिलाफ साथ मिलकर लड़ना होगा।”

वामपंथी नेता ने कहा, “देश में लॉकडाउन क्यों लगाया जाता है। इसके पीछे तर्क क्या है? वास्तव में जब देश लॉकडाउन का विकल्प चुनते हैं तो वे इस समय का उपयोग व्यापक पैमाने पर परीक्षण करने के लिए करते हैं ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। लोगों का परीक्षण करके संक्रमित लोगों को अलग कर दिया जाता है, और बाद में वे धीरे-धीरे लॉकडाउन को खत्म कर देते हैं। ऐसा हर देश कर रहा है। लेकिन हमारे देश में परीक्षण का पैमाना काफी कम है।

तब्लीगी जमात विवाद के बारे में जिक्र करते हुए येचुरी बोले, “किसने इन लोगों को भारत में मलेशिया और इंडोनेशिया से आने की अनुमति दी थी? क्या उनका हवाई अड्डे पर परीक्षण किया गया था  या नहीं? ये ऐसे मुद्दे हैं जिनके लिए उन्हें (सरकार) जवाबदेह होना है। लेकिन अभी महामारी पर ध्यान देने की जरूरत है।”

येचुरी ने काम कर रहे लाखों नर्सों और अस्पतालों में सहायक कर्मचारियों, डॉक्टरों के बारे में बात करते हुए कहा, “हां, मैं उनके बारे में चिंतित हूं। हर किसी को उनके लिए चिंतित होना चाहिए। क्योंकि वे इस लड़ाई से लड़ने में अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। तो, सवाल यह है कि क्या हम अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा ठीक से कर रहे हैं? उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के लिए, हमें हर दिन पांच लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की आवश्यकता होती है। अब तक, हम प्रति दिन 12,000 पीपीई का उत्पादन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के ऊपर पहुंच चुका है और मरने वालों की संख्या 200 को भी पार कर चुकी है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!