Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना के चलते बदरीनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों में भी ब्रेक

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ अप्रैल, २०२०, शनिवार। कोरोना महामारी से उपजे हालात बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों में भी बाधा डाल रहे हैं। कपाट खुलने में अब महज 20 दिन का समय शेष है और अभी तक यात्रा व्यवस्थाएं जुटाने को देवस्थानम बोर्ड की टीम बदरीनाथ रवाना नहीं हो पाई है। धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने हैं। बीते वर्ष 10 मई को धाम के कपाट खुले थे और व्यवस्थाएं जुटाने के लिए मंदिर समिति की टीम 13 अप्रैल को ही बदरीनाथ पहुंच गई थी।

कोरोना महामारी के चलते चारों धाम में यात्रा का संचालन कैसे और कब से होगा, इसे लेकर अभी केंद्र की गाइड लाइन का इंतजार है। हालांकि, बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बदरीनाथ तक हाईवे खोल दिया है, लेकिन धाम में मंदिर परिक्रमा स्थल में अभी भी चार फीट से अधिक बर्फ है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि धाम के कपाट खुलने के दौरान रावल, नायब रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठी सहित व्यवस्थाएं संभालने वाले 25 लोग ही मंदिर में रहेंगे। इस बीच मंदिर तक के रास्ते व परिक्रमा स्थल के आसपास से बर्फ हटाकर पुजारी व कर्मचारी आवासों को सुव्यवस्थित कर लिया जाएगा।

उधर, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड बनने के बाद मंदिर समिति का अस्तित्व खत्म हो गया है। सारी व्यवस्थाएं अब बोर्ड को ही संभालनी हैं।

तेल कलश यात्रा अब 24 अप्रैल से

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले नरेंद्रनगर (टिहरी) राजमहल से निकलने वाली तेल कलश (गाडू घड़ा) यात्रा की तिथि में दोबारा बदलाव किया गया है। मंदिर समिति के निवर्तमान मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रा की तिथि बदली गई है। अब तेल कलश यात्रा 18 अप्रैल के बजाय 24 अप्रैल को नरेंद्रनगर राजमहल से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व 23 अप्रैल को डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के चार प्रतिनिधि मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित चंद्रभागा विश्रम गृह पहुंच जाएंगे।

26 अप्रैल को श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर में तेल कलश की पूजा होगी और फिर यात्रा नृसिंह मंदिर जोशीमठ व योग-ध्यान बदरी पांडुकेश्वर होते हुए 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 30 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में 4.30 बजे धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भारी पड़ रही कोरोना महामारी

वर्ष 2012 और 2013 की आपदा के बाद उम्मीद थी कि पहाड़ की अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली चारधाम यात्रा आगे अच्छी चलेगी। लेकिन, कोरोना संक्रमण की महामारी ने इस पर ब्रेक लगा दिया है। होटल स्वामियों के पास आगामी मई, जून के लिए आई बुकिंग भी स्थगित हो चुकी है। वह इसलिए कि अधिकांश यात्री दक्षिण भारत के राज्यों सहित मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान से आते हैं। इन राज्यों में कोरोना कोहराम मचा रहा है। ऐसे में चारधाम यात्र से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर मायूसी छायी है।

दरअसल, गंगा घाटी व यमुना घाटी के करीब 30 हजार परिवारों का रोजगार जुड़ा हुआ है। उत्तरकाशी जनपद में स्थिति गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर यहां के स्थानीय लोगों व व्यवसायियों की आर्थिकी यात्रा पर ही टिकी हुई है। यमुना घाटी में सात हजार लोग घोड़ा-खच्चर संचालन से जुड़े हैं, जबकि होटल व्यवसाय से बड़कोट से लेकर यमुनोत्री तक पांच हजार लोग जुड़े हैं। इसके अलावा डंडी-कंडी संचालकों की संख्या भी तीन हजार और तीर्थ पुरोहितों की संख्या एक हजार से अधिक है। इसी तरह से गंगोत्री धाम से भी करीब 20 हजार परिवार जिनमें होटल संचालक व कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित, पूजन सामग्री विक्रेता, ट्रेवल एजेंसी संचालक आदि हैं।

इन पर पहले 2012 और 2013 में आपदा की मार पड़ी। आपदा से उभरने में लंबा वक्त लगा तो, अब चीन के वुहान प्रांत से दुनिया में फैले कोरोना वायरस संक्रमण आपदा बनकर टूट पड़ा है। चारधाम यात्रा तथा पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका असर पड़ा है। चारधाम के कपाट इसी अप्रैल के अंतिम सप्ताह खुलने हैं। परंतु कोरोना कहर के बीच चारधाम यात्रा की कोई तैयारी नहीं हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा चलने की अच्छी उम्मीद थी। फरवरी तक बुकिंग आ रही थी। लेकिन, अब सारी बुकिंग स्थगित हो गई है। वे कहते हैं कि इससे केवल होटल व्यवसाय नहीं, बल्कि चारधाम यात्रा से जुड़े हर व्यक्ति को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!