Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी ने दिल्‍ली पुलिस के SHO पर चलाई तलवार, मुकरबा चौक से गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार। दिल्ली पुलिस ने उस निहंग प्रदर्शनकारी को दर दबोचा है, जिसने मंगलवार रात को सिंघु बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला किया था। इस दौरान वह पुलिस की जीप तक  लेकर भाग गया था। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपित  हरप्रीत ने पहले सिंघू बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला किया और एक फिर पुलिसकर्मी की कार भी छीन ली। इसके बाद सूचना पर मिलने पर समयपुर बादली के थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने मुकरबा चौक तक उसका पीछा किया (सिंघु से लगभग 10 किलोमीटर) तो उसने उनपर भी हमला कर दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। निहंग की पहचान पंजाब के हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पूरा हादसा मंगलवार रात को हुआ।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपित हरप्रीत के खिलाफ हत्या और चोरी के प्रयास का मामला भी दर्ज है। उससे और पूछताछ जारी है।  बताया जा रहा है कि दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने मंगलवार रात को दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। मंगलवार रात को करीब 8 बजे हरप्रीत सिंह नाम के प्रदर्शनकारी ने तलवार के बल पर पहले दिल्ली पुलिस के एक जवान की कार छीन ली। फिर इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो वो मुकरबा चौक पर कार छोड़कर एक स्कूटी लेकर फिर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान पुलिस बल जिसमें एसएचओ समयपुर बादली आशीष दुबे अपने बाकी स्टाफ के साथ जब उसका पीछा करना शुरू किया तो इस शख्स ने SHO आशीष दुबे पर भी तलवार के हमला कर दिया। हमले में एसएचओ की गर्दन बाल बाल बची। इस दौरान गर्दन में लगी चोट के बाद रात में ही अस्पताल में एसएचओ को भर्ती कराया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!