Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

मंगलवार मध्यरात्रि को आसाराम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

AKASH GYAN VATIKA, 17 FEBRUARY, 2021, अपने ही गुरुकुल की छात्रा के साथ यौन दुराचार के मामले में जीवन की अंतिम सांस तक कारावास की सजा पाने वाले आसाराम की तबीयत मंगलवार मध्यरात्रि को बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती के लिए रेफर किया है। आसाराम को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार मध्यरात्रि के बाद जोधपुर के सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके बाद पहले उन्हें जेल के डिस्पेंसरी में चेक किया गया और उसके बाद स्थिति बिगड़ने के अंदेशे को लेकर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। हालांकि जेल एंबुलेंस से उतरने के बाद आसाराम स्वयं चलकर गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचे थे। मीडिया के पूछने पर उन्होंने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द होने की बात कही। जांच के समय ले जाते हुए वह चालानी गार्ड और वहां मौजूद पुलिस से भी बतियाते देखे गए।

इस दौरान पुलिस के माकूल बंदोबस्त रहे। एमजीएच में आसाराम का एक्सरे लिया गया उसके अलावा उनका ब्लड टेस्ट भी किया गया है। मेडिकल जांच के बाद  आसाराम को  डॉक्टरों ने  मथुरादास माथुर अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती होने के लिए रेफर किया जिसके बाद पुलिस जाब्ता उन्हें  जोधपुर के एमडीएम  हॉस्पिटल लेकर गया । आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाने की सूचना जैसे ही बाहर पहुंची वैसे ही बड़ी संख्या में उनके श्रद्धालु रात को ही जोधपुर के गांधी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद एक बार की अफरा-तफरी जैसा माहौल देखने को मिला जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा के बीच आसाराम को गांधी हॉस्पिटल से एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!