Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश करते नजर आए नवजोत सिंह सिद्धू

किसानी और जवानी को खड़ा करना होगा। पंजाब कृषि बहुल है। हम पंजाब को माडल बनाएंगे। : नवजोत सिंह सिद्धू

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, प्रयागराज। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू वीरवार को रायकोट में चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान सिद्धू ने खुद को सीएम कंडीडेट के रूप में पेश किया। कहा कि वह पंजाब माडल लेकर आएंगे और राज्य को आर्थिक स्थिति से उबारेंगे।

सिद्धू पंजाब सरकार पर आर्थिक मोर्चे को लेकर हमलावर नजर आए। सरकार की आलोचना करते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब आर्थिक रूप से तंगहाली की स्थिति में है। पंजाब के पल्ले कुछ नहीं है। कर्ज में डूबा है। चोरी रोकनी होगी। खजाना भरना पड़ेगा। किसानी और जवानी को खड़ा करना होगा। पंजाब कृषि बहुल है। हम पंजाब को माडल बनाएंगे। सिद्धू ने कहा कि उनके पंजाब माडल में राज्य सरकार किसानों को दलहन, सरसों पर एमएसपी देगी। किसान राज्य सरकार के वेयर हाउसों में अपना अनाज स्टोर कर सकेंगे।

रायकोट के रैली में सिद्धू बिजली के मुद्दे पर सीएम चन्नी की तारीफ करते नजर आए। कहा कि मेरे छोटे भाई चन्नी ने बिजली सस्ती की है। सिद्धू आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर बरसे। कहा कि केजरीवाल झूठे हैं। वह लुधियाना में एयरपोर्ट की जरूरत बता रहे हैं, जबकि हमने तो पहले ही हलवारा में एयरपोर्ट बनाना शुरू कर दिया है। यह हमारी उपलब्धियोें को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही पंजाब को सुधार सकती है

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल गप्पी हैं। कहा कि वह कहते थे कि पानी में बसें चलाएंगे, जबकि अभी तो बसें चलाने के लिए सड़क नहीं हैं। गांवों में सड़कों पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क खोजनी पड़ रही है। सिद्धू ने कहा चार दिन पहले सुखबीर फुटबाल खेल रहे थे। ऐसा प्रतीत हुआ फुटबाल से फुटबाल खेल रहे हैं। डायनासोर तो धरती पर आ सकता है, लेकिन जीजा-साला सत्ता में नहीं आ सकते। कोठे ते तोता बैण नहीं देना, जीजा साला रहन नहीं देना। सिद्धू ने लोगों से कहा कि पंजाब को जिताने के लिए लड़ाई लड़नी है। पंजाब खोखला हो रहा है। जवानी बर्बाद हो रही है। पंजाब रेपुटेशन पर चल रहा है। अंदर कुछ नहीं। पंजाब के पास खर्च करके सिर्फ 12 हजार करोड़ ही बचता है। इससे काम नहीं होगा। चोरी रोककर खजाना भरना पड़ेगा। सरकार चलानी पड़ेगी। किसानी एवं जवानी खड़ी करनी है। मैंने पंजाब माडल बनाना है। न मैं गुटका साहिब की शपथ खाता हूूं। सिद्धू ने भरोसा दिलाया कि किसानी चन्नी के साथ मिलकर खड़ी करूं। एमएसपी को कानूनी जामा पहनाएंगे। संसद में आवाज गूंजे पंजाब की आवाज। एमएसपी को लीगल करा कर ही दम लेंगे।

पंजाब सरकार के पंजाब माडल में दालों, बीज, तील बीज पर एमएसपी पंजाब सरकार देगी। हजरों करोड़ की दालें बाहर से आती है। दालों की हम खरीद करेंगे। पांच से सात गुणा कीमत दिलाएंगे। मार्केट इंटरवेंशन पालिसी लाएंगे। मक्की पर एसएसपी 1600 है। मिलते हैं आठ सौ रुपये। बकाया आठ सौ पंजाब सरकार देगी। जो फसल पंजाब सरकार लगाने की हिदायत देगी। मार्केट इंटरवेंशन से यदि रेट कम मिला तो बकाया सरकार देगी। यह कानूनी बनाएंगे। केंद्र की तरफ नहीं देखेंगे। केंद्र के आगे नहीं झुकेंगे। जुल्म नहीं सहेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने डा. अमर सिंह के बेटे कामिल बोपाराय की तारीफ की। कामिल बोपाराय हलका रायकोट से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार भी हैं। सिद्धू ने डा. अमर सिंह की तारीफों के पुल बांधे। 

मंच पर नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ० अमर सिंह, पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह नागरा, हलका पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा, रूपिंदर सिंह राजा गिल, गुरदीप कौर, मेजर सिंह भैणी, सोनी गालिब, युवा कांग्रेसी नेता कामिल बोपाराय समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!