Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बेटियों को भी सैनिक स्कूल में पढ़ने का दिया मौका, करेंगी देश की रक्षा’ : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, नैनीताल। उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह राज्यपाल बनने के बाद पहली बार नैनीताल आगमन पर सैनिक स्कूल घोड़खाल में शिरकत की। उन्होंने घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में शक्ति सैनिक स्मारक का लोकार्पण करते हुए वीर सैनिकों को नमन करते हुए पुष्प चक्र एवं श्रृद्वासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्वांजलि दी। इसके उपरांत रतनदीप सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखण्ड एक सैनिक धाम के रूप में है। यहॉ के प्रत्येक परिवार से सेना में जाकर अपने देश के प्रति जो उल्लास देखा जाता है। वह एक देश के लिए अच्छी पहल है। इस स्कूल में हर एक परिवार से एक सैनिक आते हैं। जिनके विजय की गाथाएं शायद हमेशा सुनाई जाती रहेंगी।

राज्यपाल ने कहा कि 16 दिसंबर को भी भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकी इस दिन भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली थी। 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। 13 दिन तक चले इस युद्ध में कई भारतीय जवान शहीद हुए थे। इस दिन को बांग्लादेश में बिजॉय डिबोस या बांग्लादेश मुक्ति दिवस भी कहा जाता है, और यह पाकिस्तान से बांग्लादेश की आधिकारिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि मैं यहॉ आकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ। यहॉ पर जो बच्चें आज सेना से सम्बन्धित शिक्षा ले रहे हैं वह आने वाले समय में देश की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। माननीय राज्यपाल ने परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। यह स्मारक भारत के वीर, पराक्रमी, साहसी सैनिकों की याद में बनाया गया है। यह स्मारक हमारे देश के सैनिकों के शौर्य और बलिदान को दर्शाता है, जिन्होंने अपना सर्वस्व भारत के लिए अर्पित कर दिया। राज्यपाल महोदय का स्वागत सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय कुमार ठाकुर द्वारा किया गया। इसके पश्चात् राज्यपाल महोदय को विद्यालय के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। साथ ही विद्यालय के कैडेट्स द्वारा स्कूल बैंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया गया।

माo राज्यपाल ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज में परिवर्तन का प्रमुख कारण है. इस दिशा में सैनिक स्कूल, बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा को विकसित करता है, जो छात्रों को एक अत्यधिक ज़िम्मेदार और सफल नागरिक बनाने में सहायक होता है। सैनिक स्कूल के कैडेट्स को इस तरह से प्रशिक्षित किया जाता है कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त हो जाते हैं एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और आगे सशस्त्र बलों में प्रशिक्षण की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं। राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में अधिकतम संख्या में कैडेट्स भेजने के लिए, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा इस असाधारण उपलब्धि को संभव बनाने में सभी शिक्षकों एवं कैडेट्स का अथक प्रयास एवं योगदान है. सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल 9 बार प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्राफ़ी का विजेता रहा है, जो अपने आप में ही मील का पत्थर है।

इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत, डीआईजी डॉo निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह द्वारा दिया गया। मंच का संचालन स्कूल कैप्टन कैडेट शिवराज पछाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर टी. रमेश कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा, जिन्होंने माननीय राज्यपाल महोदय को हृदय से धन्यवाद दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!