Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF), उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने करीब 86 एएनएम महिला कार्मिकों की पेंशन संबंधी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी।

शिष्टमंडल ने बताया कि संबंधित महिला कार्मिकों की नियुक्ति वर्ष 2004 में जारी विज्ञप्ति के आधार पर वर्ष 2006 में हुई थी, लेकिन उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं समान नियुक्ति और सेवा परिस्थितियों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे पेंशन से जुड़ी गंभीर विसंगति बताते हुए मामले का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र कार्मिकों को OPS का लाभ देने की मांग की।

शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि कर्मचारियों की मांग केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। NOPRUF ने कहा कि वर्षों तक सरकारी सेवा करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन केवल निवेश से मिलने वाला रिटर्न नहीं हो सकती।

संगठन ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की सुरक्षा बाजार के उतार-चढ़ाव या पेंशन कॉर्पस पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। NOPRUF ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा— “NPS नहीं, UPS नहीं, केवल OPS।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टमंडल की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित सचिव को प्रकरण की तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता को प्रतिनिधिमंडल ने सकारात्मक बताया।

शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि करीब 86 महिला कार्मिकों की पेंशन संबंधी विसंगति का जल्द न्यायोचित समाधान होगा।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर NOPRUF ने आगामी कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर 2026 को रुद्रप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रैली और 2 नवंबर 2026 को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

NOPRUF ने प्रदेश के अधिकारी, शिक्षक और कार्मिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

शिष्टमंडल में हीरा ऐठानी, पार्वती खेतवाल, हरि बिष्ट, बिनाव बिष्ट, अमिता बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट, मधु रावत और सुजाता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

error: Content is protected !!