Breaking News :
>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर महान भारतीय इंजीनियर और राजनेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देशभर के इंजीनियरों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और समाधान तैयार करने में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इंजीनियर बेहतर कल के लिए निर्माण करते हैं, नई चीजें बनाते हैं और समाधान देते हैं। उन्होंने सर एम. विश्वेश्वरैया की इंजीनियरिंग प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की सोच को आज भी प्रेरणादायक बताया।

पीएम मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने इंजीनियरों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इंजीनियर केवल मशीनें नहीं बनाते, बल्कि वे ऐसे कर्मयोगी हैं जो सपनों को हकीकत में बदलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के कई इंजीनियरों ने असंभव को संभव कर दिखाया और ऐसे काम किए जिन्हें इंजीनियरिंग की दुनिया में चमत्कार माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो में सर एम. विश्वेश्वरैया की विरासत और भारत की इंजीनियरिंग परंपरा में उनके योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि महान इंजीनियरों की गौरवशाली विरासत में विश्वेश्वरैया एक अनमोल रत्न थे। उनके कार्य आज भी लोगों को आश्चर्यचकित करते हैं। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय इंजीनियरों ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

देश में हर साल 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रमुख सिविल इंजीनियर और राजनेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। उन्हें आधुनिक मैसूर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।

विश्वेश्वरैया ने सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया। उन्होंने मैसूर में कृष्ण राजा सागर बांध के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाढ़ से बचाव की प्रणालियों के विकास में भी योगदान दिया।

इंजीनियरिंग, सार्वजनिक परियोजनाओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने उनके योगदान को सम्मान देते हुए 1968 में 15 सितंबर को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे घोषित किया था।

Loading

error: Content is protected !!