Breaking News :
>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
मनोरंजन

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म से जुड़ी हर नई झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है। इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ जारी कर दिया है। गाने में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही यह भक्ति गीत दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

‘जय जय राम’ गाने का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी बेहद आकर्षक नजर आ रही है। गीत का संगीत और भावपूर्ण प्रस्तुति दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूजर्स कमेंट के जरिए गाने की शांति, मधुरता और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि हर भक्ति गीत का प्रभाव भारी होना जरूरी नहीं है, यह गीत बेहद शांत और कोमल है। वहीं एक अन्य यूजर ने ‘जय जय राम’ को फिल्म की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक बताया। एक अन्य टिप्पणी में यूजर ने कहा कि फिल्म को लेकर चाहे जैसी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं हों, लेकिन यह गाना बेहद खूबसूरत है।

गाने के साथ जारी हुआ मोशन पोस्टर

मेकर्स ने सोमवार को ‘जय जय राम’ के साथ फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में दोनों का बेहद शांत और सुकून भरा रूप नजर आता है।

मोशन पोस्टर में चारों ओर प्राकृतिक सौंदर्य दिखाई देता है। हरे-भरे पेड़ों से घिरे जंगल के बीच शांत नदी बहती नजर आती है। नदी के किनारे पहाड़ी पर भगवान राम और माता सीता विराजमान हैं। पोस्टर का सबसे भावुक दृश्य वह है, जिसमें प्रभु श्री राम माता सीता के बालों में गुलाब का फूल सजाते नजर आते हैं।

दो हिस्सों में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश और रवि दुबे सहित कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और अब ‘जय जय राम’ की रिलीज के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है।

(साभार)

Loading

error: Content is protected !!