Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नाम लिए बगैर किया तीखा हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बगैर उन पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पूछा कि बेअदबी केस की गृह मंत्री के लिए प्राथमिकता नहीं थी। जिम्मेदारी से भागना और एडवोकेट जनरल को बलि का बकरा बनाने का सीधा अर्थ है कि अफसरशाही कंट्रोल में नहीं है। एडवोकेट जनरल का नियंत्रण किसके हाथ में है। जिम्मेदारियों से भागने के इस खेल में लीगल टीम तो मात्र प्यादे हैं।

काबिले गौर है कि बेशक आज भी सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन आज उन्होंने बतौर गृह मंत्री उनकी कारगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास ही गृह विभाग भी है, इसलिए आज का ट्वीट उन पर सीधा हमला है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कोटकपूरा गोली कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम को रद कर दिया और इसके प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह को हटा दिया। यह भी ताकीद किया कि नई बनने वाली एसआइटी में उन्हें न रखा जाए। इससे यह केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया हुआ है।

यह भी याद रहे कि कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन और सिद्धू के बीच की दूरियाें को मिटाने के लिए काफी काम किया और दोनों के बीच दो मुलाकातें भी करवा दीं, जिससे यह जाहिर होने लगा था कि सिद्धू जल्द ही कैबिनेट में वापसी कर सकते हैं,  लेकिन दूसरी मीटिंग के बाद से ही सिद्धू ने कैप्टन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने लगातार दो प्रेस कान्फ्रेंस मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके पटियाला में करके उन्हें चुनौती भी दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!