Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना संक्रमण के कारण निधन, प्रकाश द्विवेदी भी पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब एक विधायक ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। औरैया सदर से भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव टालने की मांग कर रहे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं। वह बांदा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

औरैया जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर का कोरोना वायरस के संक्रमण में आने के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। छात्र जीवन मे खो-खो के अच्छे खिलाड़ी रहे दिवाकर ने शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज के मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वह चार दिन से भर्ती थे। औरैया सदर से विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हेंं मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। औरैया में हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हेंं मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह बीते दो दिन से ज्यादा गंभीर थे और आइसीयू में आक्सीजन पर थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें गंभीर स्थिति में गुरुवार दोपहर तीन बजे लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें लखनऊ में बेड न मिलने पर मेरठ लाया गया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ तरुनपाल ने बताया कि विधायक गंभीर रूप से संक्रमित थे। प्राचार्य डा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रमेश दिवाकर आरएसएस के सक्रिय पदाधिकारियों में एक थे। विधायक चुने जाने से पहले उनके हाथ जिले  की कमान थी। विधानसभा चुनाव 2017 में वह जिलाध्यक्ष थे। उनकी सक्रियता व जमीनी स्तर पर जनता के प्रति कार्य देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर चुनाव मैदान में उतारा था। रमेश दिवाकर की मौत से संगे-संबंधी व पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। रमेश चंद्र दिबियापुर रोड पर स्थित चौधरी विशम्भर भारतीय विद्यालय में शिक्षक भी थे।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नारायण सिंह सुमन का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया।  पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन भी एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल में चल रहा है।

उनकी बेटी का कल रात निधन हो गया था जबकि पत्नी ने तीन दिन पहले नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। नारायण सिंह सुमन के परिवार पर कोरोना का कहर बरपा है। पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन की धर्मपत्नी एवं पूर्व एमएलसी डॉ. स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन की मां कलावती देवी सुमन का 64 वर्ष की उम्र में सुबह तीन बजे नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थीं। नारायण सिंह सुमन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के अनुज थे। रामजी लाल सुमन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनका एत्मादपुर के एफएच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में इन दिनो कोरोना की भयावहता बताते हुए पंचायत चुनाव टालने की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखने वाले बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी फिलहाल बांदा में अपने घर में ही आइसोलेट हैं और डॉक्टर्स की सलाह अनुसार दवा ले रहे हैं।

तीन दिन पहले ही भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर पंचायत चुनाव पर तत्काल रोकने की मांग की थी। उनका मानना था कि कोरोना संक्रमण से गांवों में लोग मर रहे हैं। प्रदेश में हालत खराब है, चुनाव रोके जाने चाहिए, लोगों की जान बचाना जरूरी है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्वीट किया कि बांदा में एक महिला भाजपा प्रत्याशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है और दूसरे प्रत्याशी अस्पताल में हैं। गांव गांव हालात भयावह है, चुनाव प्रचार से फिजिकल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नहीं रह गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!