Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं दोस्त, फैंस

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में गम का माहौल छा गया है। उनके साथ काम करने वाले को-स्टार्स से लेकर, जिन्होंने उनके साथ काम नहीं किया वो तक, सिड के इस तरह चले जाने से हर कोई रो रहा है।

सबकी आंखें नम हैं, चेहरे पर ये सोचकर उदासी है कि अब सिद्धार्थ कभी वापस नहीं आएंगे।

2 सितंबर 2021 को सिद्धर्थ का निधन हो गया, और आज दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल शाम से ही सिद्धार्थ के घर  टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स का आना जाना लगा हुआ है।

सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने उनके दोस्त, फैंस सब उनके घर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सिड के घर के बाहर की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें लोग उनकी बिल्डिंग में जाते नज़र आ रहे हैं।

कौन-कौन अब तक पहुंचा सिद्धार्थ के घर:

  • बिग बॉस 14 फेम टीवी एक्टर अली गोनी भी सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे।
  • बिग बॉस फेम और फेमस टीवी स्टार्स प्रिंस नरूला और यूविका चौधरी पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला के घर।
  • बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ के साथ सफर तय करने वाले उनके दोस्त आसिम रियाज़  भी सिद्धार्थ के घर के बाहर स्पॉट हुए। आसमि कल कूपर हॉस्पिटल भी पहुंचे थे जहां सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम हुआ है।
  • टीवी एक्टर और खतरों के खिलाड़ी फेम अर्जुन बिजलानी आज सुबह सिद्धार्थ के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
  • राहुल वैद्य, दिशा परमार, राजकुमार राव, पत्रलेखा, मधुरिमा तुली, वरुण धवन, मनीष पॉल समेत कई स्टार्स कल रात को ही सिद्धार्थ के घर पहुंच गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!