Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

डीएलएड, बीएड-टीईटी पास युवाओं को भी अब नहीं करना पड़ेगा लम्बा इंतजार

  • [highlight]डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए 20 दिन में होगी काउंसिलिंग : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) प्रशिक्षितों को प्राथमिक शिक्षकों की नौकरी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षितों की नियुक्ति को काउंसिलिंग 20 दिन के भीतर कराई जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

प्राथमिक शिक्षकों के रूप में नियुक्ति की माँग को लेकर ये प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से आंदोलनरत हैं।

दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण ले चुके युवा राज्य में प्राथमिक शिक्षकों के 2600 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार बीते दिसंबर माह से नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर चुकी है। इस नियुक्ति प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट बीते रोज राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक हटा चुका है। इससे डीएलएड प्रशिक्षितों में खुशी की लहर है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी इनके मामले में सकारात्मक अपनाया है।

गुरुवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में कोर्ट में मामले की वजह से देरी हुई। डीएलएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने में अब देर नहीं की जाएगी। उनकी नियुक्ति के संबंध में काउंसिलिंग की प्रक्रिया जल्द 20 दिन के भीतर पूरी की जाएगी। इससे पहले ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए शिक्षकों की तैनाती से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। विद्यालयों में पठन-पाठन को दुरुस्त करने में भी मदद मिलेगी।

[highlight]बीएड-टीईटी पास युवाओं को भी मिल सकता है रोजगार[/highlight]

बीएड प्रशिक्षित व टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों को भी प्राथमिक शिक्षकों की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में मौका मिल सकता है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने 31 मार्च, 2022 तक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से होने वाले रिक्त पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के विधिक पक्ष की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से गुरुवार को बीएड प्रशिक्षित व टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बेरोजगार नियुक्ति की माँग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल की माँगों पर सहानुभूति के साथ विचार करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रभारी प्रारंभिक शिक्षा आरके उनियाल व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने चालू शैक्षिक सत्र के समापन पर शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के साथ ही पदोन्नति की वजह से रिक्त होने वाले पदों का ब्योरा एकत्र करने के निर्देश दिए। साथ में इन पदों को प्राथमिक शिक्षकों की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के बारे में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!